मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आर.के.सी. पब्लिक स्कूल पुरैना कटया में जुटे क्षेत्रीय नागरिक और युवा, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदनगंधवानी विधानसभा परिवार का दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह संपन्नदेव ग्राम गुलाटी में भव्य पालकी यात्रा के साथ मनी देव दीपावलीनिमाड़-मालवा के संगम पर बसे मनावर को जिला बनाने की कवायद*મહેસાણા જિલ્લા કલેકટર ડૉ. હર્ષિત ગોસાવીના અધ્યક્ષસ્થાને જિલ્લા સ્વાગત કાર્યક્રમ યોજાયો* *જિલ્લા સ્વાગત ફરિયાદ નિવારણ કુલ ૭૮ પ્રશ્નો રજૂ થયા*जाम सांवली हनुमान लोक के 5.11 करोड़ के सभा मंडप पर छिड़ा घमासान: ‘निजी न्यास’ बताकर जानकारी से पल्ला झाड़ने का आरोप, मामला राज्य सूचना आयोग पहुंचावीरेंद्र मित्तल बने ओबरा विधानसभा सोशल मीडिया संयोजकहमीरपुर :मौदहा बाँध नहर प्रणाली की सिल्ट सफाई का लगातार हो रहा भौतिक सत्यापन, 24 नवंबर से शुरू हुआ नहरों का संचालनहमीरपुर :विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं ईवीएम प्रदर्शन केंद्र के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्नहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समन्वय बैठक सम्पन्नआर.के.सी. पब्लिक स्कूल पुरैना कटया में जुटे क्षेत्रीय नागरिक और युवा, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदनगंधवानी विधानसभा परिवार का दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह संपन्नदेव ग्राम गुलाटी में भव्य पालकी यात्रा के साथ मनी देव दीपावलीनिमाड़-मालवा के संगम पर बसे मनावर को जिला बनाने की कवायद*મહેસાણા જિલ્લા કલેકટર ડૉ. હર્ષિત ગોસાવીના અધ્યક્ષસ્થાને જિલ્લા સ્વાગત કાર્યક્રમ યોજાયો* *જિલ્લા સ્વાગત ફરિયાદ નિવારણ કુલ ૭૮ પ્રશ્નો રજૂ થયા*जाम सांवली हनुमान लोक के 5.11 करोड़ के सभा मंडप पर छिड़ा घमासान: ‘निजी न्यास’ बताकर जानकारी से पल्ला झाड़ने का आरोप, मामला राज्य सूचना आयोग पहुंचावीरेंद्र मित्तल बने ओबरा विधानसभा सोशल मीडिया संयोजकहमीरपुर :मौदहा बाँध नहर प्रणाली की सिल्ट सफाई का लगातार हो रहा भौतिक सत्यापन, 24 नवंबर से शुरू हुआ नहरों का संचालनहमीरपुर :विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं ईवीएम प्रदर्शन केंद्र के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्नहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समन्वय बैठक सम्पन्न
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में गड्ढामुक्त सड़कों/सड़क गड्ढा मुक्ति…

हमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में गड्ढामुक्त सड़कों/सड़क गड्ढा मुक्ति अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की सड़कों की वर्तमान स्थिति तथा गड्ढा मुक्ति अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अब बारिश का दौर लगभग समाप्त हो चुका है। बारिश के दौरान जलभराव, कटान अथवा अन्य कारणों से जिन सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं अथवा गुणवत्ता संबंधी कमियों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनका चिन्हांकन कर अक्टूबर माह से ही जनपद की सभी संबंधित सड़कों पर मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में कोई भी सड़क गड्ढायुक्त स्थिति में नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) सहित संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सड़कवार कार्ययोजना तैयार कर कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। विशेष रूप से पीडब्ल्यूडी अपने अधीन कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करे तथा कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। किसी भी सड़क की मरम्मत में गुणवत्ता से समझौता न हो और कराए गए कार्य टिकाऊ हों, यह सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित सड़कों की वर्तमान स्थिति के हालिया फोटोग्राफ्स सहित अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि सड़कवार वास्तविक स्थिति एवं कराए गए कार्यों का प्रभावी ढंग से परीक्षण किया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, गुणवत्ता में कमी अथवा अन्य शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था एवं जिम्मेदार ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता की लगातार जांच कराई जाए तथा मानकों के अनुरूप कार्य न पाए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

समीक्षा के दौरान संबंधित विभागों की जवाबदेही पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क गड्ढा मुक्ति अभियान से जुड़े सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा जनपद की सड़कों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर स्थिति में रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार सहित लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।