*पिपरिया |* लायंस क्लब पिपरिया, कल्चुरी सेवा मंडल एवं कलार समाज पिपरिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कल्चुरी कलार सामाजिक भवन, सिलारी में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए कुल *155 मरीजों* की आंखों की जांच की गई।
जांच *चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल के नेत्र चिकित्सक डॉ. निर्वेश दवे, ऑप्टो.
सोनाली सोडाणी एवं सिविल अस्पताल पिपरिया के वरिष्ठ नेत्र सहायक श्याम सोडाणी* द्वारा की गई। जांच में *66 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित* किए गए।
चिन्हित सभी 66 मरीजों को दो बसों द्वारा चिरायु मेडिकल कॉलेज, बैरागढ़ भोपाल भेजा गया है, जहां उनकी आंखों में कृत्रिम लेंस प्रत्यारोपण कर उन्हें वापस पिपरिया लाया जाएगा। आयोजकों द्वारा शिविर में आए सभी मरीजों के लिए चाय-नाश्ते की आत्मीय व्यवस्था की गई थी, जिसकी सभी ने सराहना की।
शिविर में मरीजों की जांच, ऑपरेशन, दवाइयां, लेंस, काला चश्मा, परिवहन और भोजन सहित सभी व्यवस्थाएं पूर्णतः निःशुल्क रखी गईं। शिविर को सफल बनाने में कलार समाज के अध्यक्ष रामदास राय, संजीव मालवीय, राकेश राय, प्रशांत जायसवाल, राजकुमार मालवीय, अभिलाष कटकवार, अशोक मालवीय, एन.के.
राय, डी.पी. राय, संतोष राय, राजेश राय, हरीश राय, जितेंद्र मालवीय, दीपेश कटकवार, सतीश जायसवाल, रितेश कटकवार, विकास राय, राजू राय, अविनाश राय, सोनू कटकवार, नरेश राय एवं लायंस क्लब पिपरिया के मनीष शाह, मनोज नागोत्रा, अशोक तोषनीवाल, नटवर राठी, संदीप शर्मा, उर्वशी शाह, ममता नागोत्रा, नीलम पचौरी, भारती मिश्रा तथा चिरायु मेडिकल कॉलेज के मैनेजर अभिषेक शुक्ला, आशीष का विशेष सहयोग रहा।
