मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :लगातार बारिश से पावर हाउस बना तालाब, 18 गांव अंधेरे में,कंट्रोल रूम में भी घुसा पानी, फॉल्ट की पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही बिजली विभाग की टीमहमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौतबारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेमपीएचसी मांधाता में ‘बाहरी दवा’ का खेल? अस्पताल में दवा मौजूद, फिर भी मरीजों को मेडिकल स्टोर का रास्ताहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण,भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद पर सतत निगरानी रखने एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देशकच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीरमंदिर-जनेऊ बयान पर जौनपुर में उबाल: तूफानी सरोज के खिलाफ रत्नाकर चौबे ने खोला मोर्चा, जफराबाद के सवर्ण दावेदारों की चुप्पी पर उठे सवालप्रतापगढ़ में दलित युवक अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विधायक तूफानी सरोज हाउस अरेस्ट, बोले— ‘सपा के नेतृत्व से हमेशा डरती है यह सरकार’सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के कथित नेटवर्क का खुलासाहमीरपुर :लगातार बारिश से पावर हाउस बना तालाब, 18 गांव अंधेरे में,कंट्रोल रूम में भी घुसा पानी, फॉल्ट की पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही बिजली विभाग की टीमहमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौतबारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेमपीएचसी मांधाता में ‘बाहरी दवा’ का खेल? अस्पताल में दवा मौजूद, फिर भी मरीजों को मेडिकल स्टोर का रास्ताहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण,भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद पर सतत निगरानी रखने एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देशकच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीरमंदिर-जनेऊ बयान पर जौनपुर में उबाल: तूफानी सरोज के खिलाफ रत्नाकर चौबे ने खोला मोर्चा, जफराबाद के सवर्ण दावेदारों की चुप्पी पर उठे सवालप्रतापगढ़ में दलित युवक अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विधायक तूफानी सरोज हाउस अरेस्ट, बोले— ‘सपा के नेतृत्व से हमेशा डरती है यह सरकार’सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के कथित नेटवर्क का खुलासा
Singrauliताज़ा खबरमध्य प्रदेश

सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।

सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद। सिंगरौली। कृषि उपज मंडी, बैढ़न में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव-2026 कार्यक्रम में…

सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।
Oplus_131072
WhatsApp Facebook

सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।

सिंगरौली। कृषि उपज मंडी, बैढ़न में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव-2026 कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर अन्नदाता किसानों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कृषि क्षेत्र की प्रगति, आधुनिक कृषि तकनीक, कृषि नवाचार एवं किसान कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसानों, मेधावी छात्र-छात्राओं एवं स्व-सहायता समूहों को विभिन्न हितलाभ एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने के साथ किसानों की मेहनत एवं उपलब्धियों को सम्मान देना आवश्यक है। ऐसे आयोजन किसानों के अनुभव साझा करने और उन्हें नई तकनीकों से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, विंध्य विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री पंचूलाल प्रजापति, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ श्री कपिल यादव, विधायक सिंगरौली श्री रामनिवास शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदर शाह, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री कप्तान यादव, नगर पालिक निगम सिंगरौली अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गोयल, पूर्व अध्यक्ष श्री दिलीप शाह, किसान मोर्चा सिंगरौली जिलाध्यक्ष श्री प्रवेंद्र धर द्विवेदी सहित भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।