Deepak Sharma correspondence
जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टर लेवल फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने पहुंचकर खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा शिक्षकों से भी संवाद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेना महेश पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ खेलों का भी महत्वपूर्ण स्थान है। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे पढ़ाई के साथ खेलों में भी पूरी मेहनत करें और अपने माता-पिता, विद्यालय तथा जिले का नाम रोशन करें।
उन्होंने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों से यहां आकर बच्चों को शिक्षा देने वाले शिक्षक उनके भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शिक्षकों का स्वागत करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से उनके मार्गदर्शन का लाभ लेने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
