मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :22 घंटे बाद नदी से बरामद हुए अंश और अंशिका के शव, परिजनों में मचा कोहराम

मौदहा हमीरपुर । कोतवाली क्षेत्र क़े पठान बाबा मंदिर, डीहा डेरा के पास चंद्रावल नदी में रविवार शाम नहाने के दौरान डूबे दो बच्चों की 22 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सोमवार को…

हमीरपुर :22 घंटे बाद नदी से बरामद हुए अंश और अंशिका के शव, परिजनों में मचा कोहराम
WhatsApp Facebook

मौदहा हमीरपुर । कोतवाली क्षेत्र क़े पठान बाबा मंदिर, डीहा डेरा के पास चंद्रावल नदी में रविवार शाम नहाने के दौरान डूबे दो बच्चों की 22 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सोमवार को बरामदगी हो सकी।

सोमवार तड़के करीब चार बजे अंशिका उर्फ गिल्ली (11) का शव मिला, जबकि दोपहर करीब दो बजे अंशू (10) का शव बरामद किया गया। दोनों के शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया गया कि परछछ गांव निवासी कमलेश कुशवाहा के परिवार के लोग रविवार देर शाम गांव से करीब एक किलोमीटर दूर चंद्रावल नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से अंशू, अंशिका, खुशी (8), प्रांशी (5) और पूर्वी (4 ) डूबने लगे।

चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने नदी में कूदकर मां नीलम 34 वर्षीय की सहायता से , खुशी, पूर्वी और प्रांशी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अंशू और अंशिका तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू कराया।

स्थानीय पुलिस एवं फायर सर्विस, बाढ़ राहत दल, एसडीआरएफ, पीएसी फ्लड यूनिट की विशेष टीमों के साथ स्थानीय गोताखोरों ने चंद्रावल नदी में लगातार सघन रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब 22 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव बरामद किए जा सके।