मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशनआदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
Alirajpurमध्य प्रदेशशिक्षा

मुख्यमंत्री नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम का सत्रारंभ समारोह जोबट में संपन्न

Deepak Sharma correspondence जोबट :- जिला आलीराजपुर। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम का…

मुख्यमंत्री नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम का सत्रारंभ समारोह जोबट में संपन्न
WhatsApp Facebook

Deepak Sharma correspondence
जोबट :- जिला आलीराजपुर। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम का सत्रारंभ समारोह,20 सितम्बर, 2026 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जोबट में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम से जुड़े विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूर सिंह रावत, पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत जोबट तथा विशेष अतिथि श्री योगेन्द्र राठौड़, व्याख्याता वाणिज्य, गायत्री शक्तिपीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जोबट एवं श्री सुधीर तिवारी, जोबट विकास खण्ड समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दिप प्रज्वलित कर, माल्यार्पण कर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।

अतिथियों का स्वागत क्रमशः श्री वेस्ता रावत, वेस्ता खेलिया एवं नेहा उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी गई।

विशेष अतिथि श्री योगेन्द्र राठौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्य, जनभागीदारी एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि भूर सिंह रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की क्षमता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

सुधीर तिवारी, जोबट विकास खण्ड समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की कार्यप्रणाली एवं पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अध्ययन के साथ-साथ व्यावहारिक गतिविधियों के जरिए सामाजिक एवं ग्रामीण विकास की वास्तविक परिस्थितियों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जनभागीदारी, स्वैच्छिकता, नशामुक्ति, श्रम साधना, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वक्ताओं द्वारा विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें सामाजिक नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास एवं समाज सेवा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन वेस्ता खेलिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में नेहा उपाध्याय द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी, संबंधित कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।