मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्यतिलक मार्ग पर सट्टे के अड्डे पर मनावर पुलिस की दबिशगोदाम का ताला तोड़कर टायर और आईसर से 97 लीटर डीजल चोरीतमिलनाडु की चोरी का सोना उमरबन में बरामदअवैध महुआ शराब के अड्डे पर सिंघाना पुलिस की दबिश25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’जिला भाजपा कार्यालय में जले आशीर्वाद के दीपसोंडवा पुलिस ने फरार आरोपी जावेद को किया गिरफ्तारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना, मुक्तेश्वर पुरी गौशाला में दी आहुतियांप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मोत्सव पर कुक्षी में हुआ रक्तदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रमपीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ग्रामीण धार का आयोजन, 21 मंडलों के सभी बूथों पर हुए सेवा कार्यतिलक मार्ग पर सट्टे के अड्डे पर मनावर पुलिस की दबिशगोदाम का ताला तोड़कर टायर और आईसर से 97 लीटर डीजल चोरीतमिलनाडु की चोरी का सोना उमरबन में बरामदअवैध महुआ शराब के अड्डे पर सिंघाना पुलिस की दबिश25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’जिला भाजपा कार्यालय में जले आशीर्वाद के दीपसोंडवा पुलिस ने फरार आरोपी जावेद को किया गिरफ्तारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना, मुक्तेश्वर पुरी गौशाला में दी आहुतियां
Alirajpurमध्य प्रदेशशिक्षा

मंत्री नागर सिंह चौहान और नीतू माथुर ने कस्तूरबा एवं आदिवासी कन्या छात्रावास जोबट का किया औचक निरीक्षण

Correspondent Deepak Sharma छात्राओं से संवाद कर सुविधाओं की ली जानकारी, शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किया प्रेरित आलीराजपुर:- कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने युवा संवाद…

मंत्री नागर सिंह चौहान और नीतू माथुर ने कस्तूरबा एवं आदिवासी कन्या छात्रावास जोबट का किया औचक निरीक्षण
WhatsApp Facebook

Correspondent Deepak Sharma
छात्राओं से संवाद कर सुविधाओं की ली जानकारी, शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किया प्रेरित

आलीराजपुर:- कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने युवा संवाद कार्यक्रम के तहत जोबट स्थित कस्तूरबा एवं आदिवासी कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं, भोजन, आवास, शिक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मंत्री चौहान ने छात्राओं से कहा कि शासन द्वारा छात्राओं को बेहतर शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शासन द्वारा निःशुल्क आवास, भोजन एवं अध्ययन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहते हुए मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान कलेक्टर नीतू माथुर ने भी छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि शासन आपके हर सपने को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि समस्याओं का समय पर निराकरण किया जा सके। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे किसी के बहकावे में न आएं तथा अपना पूरा ध्यान शिक्षा एवं अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से अध्ययन कर अपने परिवार, समाज एवं जिले का नाम रोशन करें।
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री चौहान एवं कलेक्टर श्रीमती माथुर ने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।