मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अंजू इशहाक ने चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन तोड़ने को कहाअसदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी का यूपी के आगामी विस चुनाव के लिए गठबंधन हो गया हैव्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रशेखर सिंह उर्फ झंटू सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकालासमय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश12 नवंबर से निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशनप्रधानमंत्री आवास योजना के 37.80 लाख रुपये नगर परिषद के कोष में जमा नहीं, चार को नोटिस, सात दिन में मांगा अभिलेखों सहित स्पष्टीकरणजिले में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया प्रारंभ प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी जिले में 14 लाबरेली के थाना अलीगंज में अलीगंज सिरौली मार्ग पर सत्तारनगर मोड के पास गुरुवार सुबह तालाब में एक बुजुर्ग का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपीअंजू इशहाक ने चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन तोड़ने को कहाअसदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी का यूपी के आगामी विस चुनाव के लिए गठबंधन हो गया हैव्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रशेखर सिंह उर्फ झंटू सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकालासमय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश12 नवंबर से निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशनप्रधानमंत्री आवास योजना के 37.80 लाख रुपये नगर परिषद के कोष में जमा नहीं, चार को नोटिस, सात दिन में मांगा अभिलेखों सहित स्पष्टीकरणजिले में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया प्रारंभ प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी जिले में 14 लाबरेली के थाना अलीगंज में अलीगंज सिरौली मार्ग पर सत्तारनगर मोड के पास गुरुवार सुबह तालाब में एक बुजुर्ग का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपी
Alirajpurमध्य प्रदेशराजनीति

आलीराजपुर में ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

Correspondent Deepak Sharma आलीराजपुर :- इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को आलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक…

आलीराजपुर में ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न
WhatsApp Facebook

Correspondent Deepak Sharma
आलीराजपुर :- इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को आलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक बैठक एवं छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में जिलेभर से कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-युवा साथी शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य इंदौर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आलीराजपुर जिले से अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि 19 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर में छात्रों एवं युवाओं के बीच पहुंचकर उनसे सीधे संवाद करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज के युवा देश और प्रदेश का भविष्य हैं तथा उनकी शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा होना आवश्यक है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में छात्र एवं युवा साथियों से संपर्क करें और उन्हें कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पंजीयन कराएं।

उन्होंने कहा कि आलीराजपुर जिले के कई युवा शिक्षा एवं रोजगार के लिए इंदौर सहित अन्य शहरों में रहते हैं। ऐसे युवाओं तक भी संगठन के कार्यकर्ता पहुंचें और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने गांव-गांव में युवाओं से संवाद करने तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को संगठन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से राहुल गांधी छात्रों एवं युवाओं से उनके मन की बात जानेंगे।

उन्होंने कहा कि युवा आज शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और अपने भविष्य को लेकर कई सवालों से जूझ रहे हैं। ऐसे में छात्रों के साथ सीधे संवाद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक छात्र-युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने की अपील की। जिला कांग्रेस कॉर्डिनेटर गिरीश जैसवाल ने कहा कि कार्यक्रम में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि परिवार, रिश्तेदारों, गांवों और शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-युवाओं से संपर्क कर उनका पंजीयन कराया जाए। साथ ही इंदौर में अध्ययनरत आलीराजपुर जिले के विद्यार्थियों से भी संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम से जोड़ा जाए।

बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छात्र-युवा संवाद को लेकर अपने सुझाव भी रखे। शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, युवाओं के अवसर और भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

नेताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूती से सामने लाने के लिए उनकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी आलीराजपुर के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा साथी उपस्थित रहे।

सभी ने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में जिले से अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कही
आलीराजपुर में आयोजित छात्र-युवा संवाद एवं कांग्रेस संगठन की बैठक में उपस्थित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा साथी उपस्थित रहे!!