मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण कियादीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण किया
Hamirpurउत्तर प्रदेशधार्मिक

हमीरपुर :विश्वकर्मा जयंती पर मौदहा में निकली भव्य शोभायात्रा हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, झांकी बनी आकर्षण का केंद्र; एसडीएम ने संभाली व्यवस्था

मौदहा (हमीरपुर)। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को कस्बे में भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बड़ी देवी प्रांगण से प्रारंभ होकर टेरन बब्बन, थाना…

हमीरपुर :विश्वकर्मा जयंती पर मौदहा में निकली भव्य शोभायात्रा हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, झांकी बनी आकर्षण का केंद्र; एसडीएम ने संभाली व्यवस्था
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को कस्बे में भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा बड़ी देवी प्रांगण से प्रारंभ होकर टेरन बब्बन, थाना चौराहा, मालिकुआं चौराहा, तहसील रोड और गांधी मोड़ होते हुए अपने निर्धारित स्थान पर पहुंची। ढोल-नगाड़ों, डीजे की धुन और घोड़े के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

शोभायात्रा के दौरान भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

कार्यक्रम के बाद बड़ी देवी प्रांगण में धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें भगवान विश्वकर्मा के प्राकट्य और उनके महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया।

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमान उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने संभाली। क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय और कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

पुलिस बल ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। शांतिपूर्ण माहौल में शोभायात्रा संपन्न हुई।