मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण कियादीपावली पर रात्रि चौकीदारों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ – युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहलKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi AagKarol Bagh Gaffar Market main Lagi Aagकलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को धनतेरस, गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं।बड़वानी गांव की बेटी राजनंदिनी आवाशया ने मेहनत से हासिल की नई पहचान मेकअप आर्टिस्ट बनाकर सवाररही महिलाओं के सपने।धनतेरस पर बड़वानी के बाजारों में उमड़ी भीड़ खरीदारी का उत्साह।त्योहारो से पहले एक्शन मोड में अलीगढ़ पुलिस! SSP ने संभाली कमान, चण्डौस के बाजारों में किया पैदल गश्तग्राम पंचायत अक्षयपुरी बांदीकुई के सरपंच मीना देवी बैरवा नवनिर्वाचित ने कार्यभार ग्रहण किया
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :एक्सपायर टाफी और बिस्किट की जांच, कार्रवाही की कही बात

मौदहा हमीरपुर।कस्बे के स्टेशन रोड स्थित एक थोक दूकानदार के यहां उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस बल ने जांच के दौरान भारी मात्रा में एक्सपायर डेट के बिस्किट और टाफी सहि…

हमीरपुर :एक्सपायर टाफी और बिस्किट की जांच, कार्रवाही की कही बात
WhatsApp Facebook

मौदहा हमीरपुर।कस्बे के स्टेशन रोड स्थित एक थोक दूकानदार के यहां उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस बल ने जांच के दौरान भारी मात्रा में एक्सपायर डेट के बिस्किट और टाफी सहित बच्चों के खाने के सामान की जांच की।और लाईसेंस निरस्त कर कठोर कार्यवाही की बात कही है तो वहीं व्यापार मण्डल के जिम्मेदारों और कुछ सफेद पोशों ने व्यापारी का बचाओ करते हुए उक्त सामान कम्पनी को वापस भेजने के लिए निकालना बताया है। गुरुवार सुबह कस्बे में उस समय हडकंप मच गया जब कस्बे के स्टेशन रोड स्थित एक थोक किराना व्यापारी के गोदाम के बाहर फैला कई बच्चों के खाने का सामान जिसमे बिस्किट और टाफी की संख्या अधिक थी की सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर जांच की, जिसके बाद फर्म संचालक द्वारा एक साल से कम्पनी द्वारा आडिट नहीं कराने की बात सामने आते ही लाईसेँस निरस्त कर कठोर कार्यवाही की बात कही जा रही है।

वहीं जांच की बात सुनते ही व्यापार संगठनों के जिम्मेदार भी मौके पर पहुंच गए और व्यापारी का बचाओ करना शुरू कर दिया। इस सम्बन्ध में व्यापार संगठन के पदाधिकारी जेके गुप्ता ने बताया कि पुराना माल एकत्रित होता रहता और कम्पनी साल दो साल में इकट्ठा रिप्लेस करती है गुरुवार को कम्पनी के लोगों को माल वापसी के लिए आना था जिसके चलते माल निकाल कर बाहर रखा गया था उसी दौरान जिम्मेदार अधिकारियों का निकलना हो गया बाकि ऐसा कुछ नहीं है।

वहीं इस पूरे मामले में किसी जिम्मेदार अधिकारी का कोई बयान नहीं आया है फिलहाल कस्बे में जांच और कार्यवाही को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक्सपायर माल कहीं भेजा जा रहा है जिसपर छापेमारी की कार्यवाही की गई है।हालांकि जिस कम्पनी से माल खरीदने की बात है उनके लोग भी मौजूद हैं जिनसे जानकारी हुई कि इनके द्वारा एक साल से कोई आडिट नहीं कराया गया है। फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी और सीओ मौदहा भी मौजूद हैं इनका लाईसेंस निरस्त करने के साथ ही इनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।