मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जौनपुर में खाकी पर गिरी गाज: लापरवाही और अनुशासनहीनता में दो थानों के 10 पुलिसकर्मी निलंबितकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधनानपुर पुलिस ने चलाया क़ानून का डंडा न बची ताड़ी न बची शराबभाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के जन्मदिन पर केराकत में जुटेंगे कार्यकर्ताJorhat Hosts DC Conference as CM Inaugurates Chinamara Railway Flyoverकाशी के निषाद समाज ने शहीद विनोद साहनी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।हमीरपुर :जमीन विवाद में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, ईंट से सिर पर वार कर 74 वर्षीय महिला की हत्या, आरोपी बेटा हिरासत मेंहमीरपुर :वायरल वीडियो में खाकी पर गंभीर आरोप, ई-रिक्शा चालक से अभद्रता का मामलासिंगर हत्याकांड में खाप चौधरियों का पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटमजौनपुर में खाकी पर गिरी गाज: लापरवाही और अनुशासनहीनता में दो थानों के 10 पुलिसकर्मी निलंबितकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधनानपुर पुलिस ने चलाया क़ानून का डंडा न बची ताड़ी न बची शराबभाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के जन्मदिन पर केराकत में जुटेंगे कार्यकर्ताJorhat Hosts DC Conference as CM Inaugurates Chinamara Railway Flyoverकाशी के निषाद समाज ने शहीद विनोद साहनी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।हमीरपुर :जमीन विवाद में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, ईंट से सिर पर वार कर 74 वर्षीय महिला की हत्या, आरोपी बेटा हिरासत मेंहमीरपुर :वायरल वीडियो में खाकी पर गंभीर आरोप, ई-रिक्शा चालक से अभद्रता का मामलासिंगर हत्याकांड में खाप चौधरियों का पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम
Mahrajganjउत्तर प्रदेशराजनीति

महाराजगंज में पांचों सीट पर समाजवादी पार्टी की उपस्थिति दर्ज

प्रकाशनार्थ*अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, सिसवा सहित महराजगंज की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का दिया लक्ष्यसिसवा/निचलौल (महराजगंज): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

महाराजगंज में पांचों सीट पर समाजवादी पार्टी की उपस्थिति दर्ज
WhatsApp Facebook

प्रकाशनार्थ*अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, सिसवा सहित महराजगंज की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का दिया लक्ष्यसिसवा/निचलौल (महराजगंज): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने मुलाकात की।इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने महराजगंज जनपद की सभी पांच विधानसभा सीटों सिसवा, महराजगंज सदर, पनियरा, फरेन्दा और नौतनवा पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारी में जुटने का निर्देश दिया।पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीते दिनों कृषक रमाशंकर चौरसिया के परिजनों का हाल-चाल पूछा, जिनकी खाद लेते समय बोरियों के नीचे दबकर मौत हो गई थी। इसके अलावा सुकरहर गांव में बिजली के करंट से पिता-पुत्र की मौत हुई थी।

तब राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल सिसवा और निचलौल पहुंचे थे और इन परिवारों को एक-एक लाख रुपये की सहायता दी थी।सुशील टिबड़ेवाल ने अखिलेश यादव को बताया कि बीते दिनों सिसवा के PDA समाज के बाल युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी, जिसमें पुलिस ईमानदारी से जांच नहीं कर रही है और दोषियों को बचा रही है। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर इसकी जांच सीबीआई से कराई जाएगी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।इसके अलावा पूर्व मंत्री ने बीते दिनों निचलौल के पचमा गांव निवासी बाइक सवार चार युवकों की डंपर के नीचे दबकर हुई मौत तथा सिसवा बाजार में नहाने के लिए पोखरे पर गए तीन मासूमों की डूबकर हुई मौत की हृदय विदारक घटना की जानकारी दी।

इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार बनने पर इन परिवारों की बड़ी सहायता की जाएगी।उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल महराजगंज जा रहे हैं। इसके बाद वे खुद भी महराजगंज जिले का दौरा करेंगे।

इस दौरे के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रूपरेखा बनाने का निर्देश दिया।अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश के राजनीतिक भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह चुनाव आने वाले राजनीतिक संघर्ष और निर्णायक बदलाव की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी को जनभावनाओं को मजबूत राजनीतिक विकल्प में बदलने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना होगा।सुशील टिबड़ेवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि महराजगंज जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट कर पांचों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व को जनता तक पहुंचाएंगे।बैठक को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

महराजगंज की पांचों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लक्ष्य के साथ पार्टी संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।