जौनपुर। जनपद में पुलिस महकमे की छवि और कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.
कुंवर अनुपम सिंह ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। एसएसपी ने थाना शाहगंज में तैनात आरक्षी (सिपाही) धर्मेन्द्र सिंह को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अपनी ड्यूटी के दौरान घोर लापरवाही व स्वेच्छाचारिता बरती जा रही थी, जिसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यह कड़ा कदम उठाया। एसएसपी के इस कड़े रुख से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
अधिकारियों का स्पष्ट संदेश है कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, मनमानी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
