मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देशहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशीहमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी*अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने नगवाड़ा में दिया समरसता का संदेश*जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’विधानसभा 315 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह माननीय मुख्यमंत्री जी से खास मुलाकातआलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविरहमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देशहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशीहमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी*अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने नगवाड़ा में दिया समरसता का संदेश*जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’विधानसभा 315 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह माननीय मुख्यमंत्री जी से खास मुलाकातआलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर
Alirajpurमध्य प्रदेशराजनीति

विधायक विकास निधि से ₹8.51 लाख के विद्युतीकरण कार्य का किया उद्घाटन

किसानों के लिए सिंचाई जल जल्द उपलब्ध कराने का दिया भरोसा संवाददाता दीपक शर्मा आलीराजपुर :- इन्दवन/ जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सेना महेश पटेल ग्राम पंचायत इन्दवन पहुँचीं, जहां…

विधायक विकास निधि से ₹8.51 लाख के विद्युतीकरण कार्य का किया उद्घाटन
WhatsApp Facebook

किसानों के लिए सिंचाई जल जल्द उपलब्ध कराने का दिया भरोसा
संवाददाता दीपक शर्मा
आलीराजपुर :- इन्दवन/ जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सेना महेश पटेल ग्राम पंचायत इन्दवन पहुँचीं, जहां उन्होंने विधायक विकास निधि से ₹8.51 लाख की लागत से स्वीकृत विद्युतीकरण कार्य एवं विद्युत डीपी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विशेष रूप से सिंचाई के लिए पानी की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से मौके पर चर्चा की।

ग्रामीणों की मांग पर गांव में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डीपी स्थापित किए गए हैं। विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि विद्युत सुविधा के विस्तार से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा तथा किसानों को कृषि एवं सिंचाई कार्यों में भी सुविधा होगी।

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंचने से फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से मौके पर जानकारी ली और पानी की आपूर्ति शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए।

विधायक सेना महेश पटेल ने माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने की यह महत्वपूर्ण योजना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान स्वीकृत हुई थी।

उन्होंने कहा कि बड़ी परियोजनाओं में तकनीकी खराबी आने पर सुधार कार्य में समय लग सकता है, लेकिन किसानों की फसलों को नुकसान से बचाना प्राथमिकता है। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तीन से चार दिनों के भीतर प्रभावित गांवों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि यदि निर्धारित समय में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं होती है तो वे स्वयं पुनः गांव पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करेंगी और आवश्यकता पड़ने पर कलेक्टर से मिलकर समस्या के समाधान के लिए बात करेंगी। राशन, पेंशन, सड़क और अन्य समस्याओं की भी ली जानकारी
कार्यक्रम के दौरान विधायक सेना पटेल ने ग्रामीणों से राशन वितरण, पेंशन, बिजली, सड़क, हैंडपंप सहित विभिन्न जनसमस्याओं की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ यदि किसी पात्र व्यक्ति को नहीं मिल रहा है तो इसकी जानकारी उन्हें दी जाए, ताकि संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराया जा सके। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील
विधायक सेना पटेल ने ग्रामीणों से भूमि एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आदिवासी और ग्रामीण समाज को अपने जल, जंगल, जमीन और अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। जनता के हितों और क्षेत्र की जमीन की सुरक्षा के लिए वे लगातार आवाज उठाती रहेंगी।

विधायक ने कहा कि, “आप लोगों ने मुझे विधायक बनाकर अपनी आवाज उठाने की जिम्मेदारी दी है। आपके गांव की बिजली, पानी, सड़क, राशन और अन्य समस्याओं का समाधान कराना मेरी जिम्मेदारी है।

यदि स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होगा तो मैं आपकी आवाज विधानसभा और भोपाल तक उठाऊंगी।”
कार्यक्रम के अंत में विधायक ने अधिकारियों को किसानों की फसलों को ध्यान में रखते हुए पानी की आपूर्ति जल्द शुरू करने के निर्देश दिए और कहा कि तीन से चार दिनों में पानी की व्यवस्था नहीं होने पर वे पुनः इन्दवन पहुंचकर स्थिति की समीक्षा करेंगी। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत इन्दवन के ग्रामीण, किसान, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।