मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
धनघटा थाने का प्रभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे नए थाना प्रभारी अजय कुमार सिंहमेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव नाराज, काम तेज करने के दिए निर्देशजनपद के सभी थानों की सीसी टीमों एवं सीसीटीएनएस टीमों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।17 सालों से जनसेवा की अविरल धारा… भक्ति और आस्था की मिसालविधायक विकास निधि से ₹8.51 लाख के विद्युतीकरण कार्य का किया उद्घाटनहमीरपुर :मुस्करा में तालाब बना मुसीबत, जलभराव से ग्रामीण बेहालहमीरपुर :नाली तोड़ने को लेकर चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन में हाथापाई, वीडियो वायरलसेवा सेतु से ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभहमीरपुर :मुस्करा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप, बिहूनी खुर्द गांव में घर के पास मिला शव, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका; फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्यविद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्पधनघटा थाने का प्रभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखे नए थाना प्रभारी अजय कुमार सिंहमेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव नाराज, काम तेज करने के दिए निर्देशजनपद के सभी थानों की सीसी टीमों एवं सीसीटीएनएस टीमों के साथ पुलिस लाइन सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।17 सालों से जनसेवा की अविरल धारा… भक्ति और आस्था की मिसालविधायक विकास निधि से ₹8.51 लाख के विद्युतीकरण कार्य का किया उद्घाटनहमीरपुर :मुस्करा में तालाब बना मुसीबत, जलभराव से ग्रामीण बेहालहमीरपुर :नाली तोड़ने को लेकर चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन में हाथापाई, वीडियो वायरलसेवा सेतु से ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभहमीरपुर :मुस्करा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप, बिहूनी खुर्द गांव में घर के पास मिला शव, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका; फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्यविद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :मुस्करा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप, बिहूनी खुर्द गांव में घर के पास मिला शव, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका; फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य

मुस्करा, हमीरपुर। थाना मुस्करा क्षेत्र के बिहूनी खुर्द गांव में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे 65 वर्षीय ठाकुरदास पुत्र कसिया अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना…

हमीरपुर :मुस्करा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप, बिहूनी खुर्द गांव में घर के पास मिला शव, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका; फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य
WhatsApp Facebook

मुस्करा, हमीरपुर। थाना मुस्करा क्षेत्र के बिहूनी खुर्द गांव में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे 65 वर्षीय ठाकुरदास पुत्र कसिया अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर मुस्करा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, ठाकुरदास पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

हालांकि, अपर पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक मृतक के गले पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों और हत्या में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।