मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अंजू इशहाक ने चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन तोड़ने को कहाअसदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी का यूपी के आगामी विस चुनाव के लिए गठबंधन हो गया हैव्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रशेखर सिंह उर्फ झंटू सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकालासमय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश12 नवंबर से निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशनप्रधानमंत्री आवास योजना के 37.80 लाख रुपये नगर परिषद के कोष में जमा नहीं, चार को नोटिस, सात दिन में मांगा अभिलेखों सहित स्पष्टीकरणजिले में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया प्रारंभ प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी जिले में 14 लाबरेली के थाना अलीगंज में अलीगंज सिरौली मार्ग पर सत्तारनगर मोड के पास गुरुवार सुबह तालाब में एक बुजुर्ग का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपीअंजू इशहाक ने चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन तोड़ने को कहाअसदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी का यूपी के आगामी विस चुनाव के लिए गठबंधन हो गया हैव्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रशेखर सिंह उर्फ झंटू सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकालासमय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश12 नवंबर से निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशनप्रधानमंत्री आवास योजना के 37.80 लाख रुपये नगर परिषद के कोष में जमा नहीं, चार को नोटिस, सात दिन में मांगा अभिलेखों सहित स्पष्टीकरणजिले में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया प्रारंभ प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी जिले में 14 लाबरेली के थाना अलीगंज में अलीगंज सिरौली मार्ग पर सत्तारनगर मोड के पास गुरुवार सुबह तालाब में एक बुजुर्ग का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपी
Alirajpurमध्य प्रदेशराजनीति

विधायक सेना महेश पटेल ने दिव्यांगजनों को बांटे निःशुल्क सहायक उपकरण

दीपक शर्मा की रिपोर्ट चन्द्रशेखर आजाद नगर :- जनपद पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) के सभाकक्ष में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर एवं निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में…

विधायक सेना महेश पटेल ने दिव्यांगजनों को बांटे निःशुल्क सहायक उपकरण
WhatsApp Facebook

दीपक शर्मा की रिपोर्ट
चन्द्रशेखर आजाद नगर :- जनपद पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) के सभाकक्ष में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर एवं निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में जोबट विधायक सेना महेश पटेल शामिल हुईं। इस दौरान दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को उनकी आवश्यकतानुसार निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए।

विधायक सेना महेश पटेल ने शिविर में उपस्थित दिव्यांगजनों एवं हितग्राहियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता है।

विधायक पटेल ने हितग्राहियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के निराकरण एवं आवश्यक सहयोग के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।