
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। पाटीदार समाज की वरिष्ठ सदस्य एवं 104 वर्षीय गीता बाई पाटीदार का निधन हो गया। उनके निधन से समाज में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार ग्राम सेमल्दा स्थित मां नर्मदा के पावन तट पर किया गया। उनके पुत्र सुरेश पाटीदार ने मुखाग्नि दी।
स्व. डॉ. मावजी पाटीदार की धर्मपत्नी गीता बाई पाटीदार समाज में अपने सरल एवं स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। वे समाजसेवी रमेश पाटीदार एवं डॉ. सुरेश पाटीदार की माताजी तथा राजेंद्र पाटीदार की दादीजी थीं।
अंतिम यात्रा में पाटीदार समाज के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

