अन्य खबरेमथुरा

मथुरा: सफाई कर्मचारी से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, आरोपी के घर के बाहर डाला कचरा; वीडियो वायरल

(संवाददाता मुकेश अग्रवाल मांट)

 

​मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत औरंगाबाद स्थित कृष्णधाम कॉलोनी में नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे आरोपी के घर के बाहर भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा डालकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान सफाई कार्य को लेकर एक स्थानीय व्यक्ति और सफाई कर्मचारी के बीच कहासुनी हो गई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई। साथी कर्मचारी के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट की सूचना मिलते ही अन्य सफाई कर्मियों में रोष फैल गया। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने आरोपी के घर के मुख्य दरवाजे के सामने कूड़ा उड़ेल दिया और सुरक्षा व न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया है कि फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना थाना सदर पुलिस और नगर निगम प्रशासन को दे दी गई है, जिसके बाद थाना सदर पुलिस वायरल वीडियो और मामले की जांच में जुट गई है।

 

Related Articles
Show More
Back to top button