मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम में धारदार हथियार से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल पुंछ, 05 नवंबर: पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ कुछ बाहरी तत्वों नेदीपावलीपर बड़वानी में यातायात व्यवस्था सख्त चार पहिया वा लोडिंग वाहनों की रहेगी नो एंट्री।सिंगरौली: तीन दिवसीय दीपावली मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा। अग्निशमन वाहन,एंबुलेंस एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के दिए निर्देश।बड़वानी जिले की प्रमुख खबरें विकास करवाई और जनहित के मुद्दे।पयागपुर विधानसभा 2027: सवर्ण मतदाताओं की भूमिका पर सबकी नजर!मुख्य सचिव अशोक वर्ण वाल,ने रेलवे प्रोजेक्ट की,वी,सी,से,कीसमीक्षा।मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव, दीपावली की शुभकामनाएं शुभ दीपावली 🙏 🪔 मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव 🪔बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम में धारदार हथियार से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल पुंछ, 05 नवंबर: पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ कुछ बाहरी तत्वों नेदीपावलीपर बड़वानी में यातायात व्यवस्था सख्त चार पहिया वा लोडिंग वाहनों की रहेगी नो एंट्री।सिंगरौली: तीन दिवसीय दीपावली मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा। अग्निशमन वाहन,एंबुलेंस एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के दिए निर्देश।बड़वानी जिले की प्रमुख खबरें विकास करवाई और जनहित के मुद्दे।पयागपुर विधानसभा 2027: सवर्ण मतदाताओं की भूमिका पर सबकी नजर!मुख्य सचिव अशोक वर्ण वाल,ने रेलवे प्रोजेक्ट की,वी,सी,से,कीसमीक्षा।मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव, दीपावली की शुभकामनाएं शुभ दीपावली 🙏 🪔 मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव 🪔बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :जिलाधिकारी ने सहकारी समिति पोथिया का किया निरीक्षण, उर्वरक एवं कृषि सामग्री की उपलब्धता की ली जानकारी

हमीरपुर :जिलाधिकारी ने सहकारी समिति पोथिया का किया निरीक्षण, उर्वरक एवं कृषि सामग्री की उपलब्धता की ली जानकारी
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह के साथ आज सहकारी समिति पोथिया का निरीक्षण कर किसानों के लिए उपलब्ध कराई जा रही उर्वरक एवं अन्य कृषि सामग्री की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समिति के अभिलेखों, उर्वरक की उपलब्धता तथा किसानों को किए जा रहे वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने समिति के जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उर्वरक की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था, किसानों को समय से खाद मिलने तथा कृषि संबंधी अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक एवं अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो तथा वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित व्यवस्था का पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने समिति पर आने वाले किसानों से भी संवाद कर उर्वरक एवं अन्य कृषि सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और कृषि सीजन के दौरान आवश्यक उर्वरक एवं अन्य इनपुट की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को समय से गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा जनपद में किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने तथा उर्वरक वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि कृषकों को कृषि कार्यों के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।