मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम में धारदार हथियार से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल पुंछ, 05 नवंबर: पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ कुछ बाहरी तत्वों नेदीपावलीपर बड़वानी में यातायात व्यवस्था सख्त चार पहिया वा लोडिंग वाहनों की रहेगी नो एंट्री।सिंगरौली: तीन दिवसीय दीपावली मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा। अग्निशमन वाहन,एंबुलेंस एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के दिए निर्देश।बड़वानी जिले की प्रमुख खबरें विकास करवाई और जनहित के मुद्दे।पयागपुर विधानसभा 2027: सवर्ण मतदाताओं की भूमिका पर सबकी नजर!मुख्य सचिव अशोक वर्ण वाल,ने रेलवे प्रोजेक्ट की,वी,सी,से,कीसमीक्षा।मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव, दीपावली की शुभकामनाएं शुभ दीपावली 🙏 🪔 मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव 🪔बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम में धारदार हथियार से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल पुंछ, 05 नवंबर: पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ कुछ बाहरी तत्वों नेदीपावलीपर बड़वानी में यातायात व्यवस्था सख्त चार पहिया वा लोडिंग वाहनों की रहेगी नो एंट्री।सिंगरौली: तीन दिवसीय दीपावली मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा। अग्निशमन वाहन,एंबुलेंस एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के दिए निर्देश।बड़वानी जिले की प्रमुख खबरें विकास करवाई और जनहित के मुद्दे।पयागपुर विधानसभा 2027: सवर्ण मतदाताओं की भूमिका पर सबकी नजर!मुख्य सचिव अशोक वर्ण वाल,ने रेलवे प्रोजेक्ट की,वी,सी,से,कीसमीक्षा।मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव, दीपावली की शुभकामनाएं शुभ दीपावली 🙏 🪔 मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव 🪔बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :पीआरडी जवानों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण, भत्ता ₹500 से बढ़ाकर ₹600 किए जाने की सौगात

हमीरपुर :पीआरडी जवानों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण, भत्ता ₹500 से बढ़ाकर ₹600 किए जाने की सौगात
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशन में पीआरडी जवानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर में मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित पीआरडी जवान सम्मेलन एवं संबंधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री जी के संबोधन को देखा एवं सुना।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में ड्यूटी भत्ता ₹500 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹600 प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई। इस बढ़ोतरी से प्रदेश के 31 हजार से अधिक पीआरडी जवान लाभान्वित होंगे। जनपद हमीरपुर में कार्यरत 228 पीआरडी जवानों को भी बढ़े हुए ड्यूटी भत्ते का लाभ प्राप्त होगा।

प्रस्तुत जानकारी के अनुसार पीआरडी स्वयंसेवकों के ड्यूटी भत्ते में समय-समय पर वृद्धि की गई है। वर्ष 2019 में ₹250 से बढ़ाकर ₹375, वर्ष 2022 में ₹375 से बढ़ाकर ₹395 तथा 01 अप्रैल 2025 से ₹395 से बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन किया गया था। अब मुख्यमंत्री जी द्वारा इसे बढ़ाकर ₹600 प्रतिदिन किए जाने की सौगात दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल बजट में ड्यूटी भत्ते के लिए ₹507.24 करोड़ की व्यवस्था की गई है तथा अनुपूरक अनुदान के माध्यम से ₹45 करोड़ की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के अधीन कार्यरत पीआरडी स्वयंसेवकों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुपूरक अनुदान के अंतर्गत नई मांग के माध्यम से पीआरडी परिवार कल्याण योजना हेतु ₹5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

कार्यक्रम में पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए प्रस्तावित ₹22.95 करोड़ की लागत से मल्टीस्टोरी बैरक के निर्माण की जानकारी भी साझा की गई। इसका निर्माण ग्राम-परवर पश्चिम, सरोजनी नगर, लखनऊ में किया जाना है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को नामित किया जा चुका है तथा ₹4.70 करोड़ की प्रथम किस्त अवमुक्त की जा चुकी है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद हमीरपुर के चेयरमैन श्री कुलदीप निषाद, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी श्री अजय कुमार वर्मा एवं श्री सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं पीआरडी जवान उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि पीआरडी जवान शासन-प्रशासन की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके कल्याण एवं सुविधाओं में वृद्धि से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि वे और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।