मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम में धारदार हथियार से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल पुंछ, 05 नवंबर: पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ कुछ बाहरी तत्वों नेदीपावलीपर बड़वानी में यातायात व्यवस्था सख्त चार पहिया वा लोडिंग वाहनों की रहेगी नो एंट्री।सिंगरौली: तीन दिवसीय दीपावली मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा। अग्निशमन वाहन,एंबुलेंस एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के दिए निर्देश।बड़वानी जिले की प्रमुख खबरें विकास करवाई और जनहित के मुद्दे।पयागपुर विधानसभा 2027: सवर्ण मतदाताओं की भूमिका पर सबकी नजर!मुख्य सचिव अशोक वर्ण वाल,ने रेलवे प्रोजेक्ट की,वी,सी,से,कीसमीक्षा।मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव, दीपावली की शुभकामनाएं शुभ दीपावली 🙏 🪔 मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव 🪔बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम में धारदार हथियार से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल पुंछ, 05 नवंबर: पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ कुछ बाहरी तत्वों नेदीपावलीपर बड़वानी में यातायात व्यवस्था सख्त चार पहिया वा लोडिंग वाहनों की रहेगी नो एंट्री।सिंगरौली: तीन दिवसीय दीपावली मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा। अग्निशमन वाहन,एंबुलेंस एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के दिए निर्देश।बड़वानी जिले की प्रमुख खबरें विकास करवाई और जनहित के मुद्दे।पयागपुर विधानसभा 2027: सवर्ण मतदाताओं की भूमिका पर सबकी नजर!मुख्य सचिव अशोक वर्ण वाल,ने रेलवे प्रोजेक्ट की,वी,सी,से,कीसमीक्षा।मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव, दीपावली की शुभकामनाएं शुभ दीपावली 🙏 🪔 मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव 🪔बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :जिलाधिकारी के निर्देशन में बदली प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर, स्मार्ट क्लास से लेकर ओपन जिम तक की सुविधाओं से सुसज्जित हुए विद्यालय

हमीरपुर :जिलाधिकारी के निर्देशन में बदली प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर, स्मार्ट क्लास से लेकर ओपन जिम तक की सुविधाओं से सुसज्जित हुए विद्यालय
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के कुशल निर्देशन में जनपद हमीरपुर में शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में कराए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उनके सकारात्मक प्रभाव की जानकारी साझा की गई।

200 विद्यालयों में स्थापित हुई स्मार्ट क्लास, करीब 15 हजार विद्यार्थी लाभान्वित

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से जनपद के 200 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना कराई गई है। इससे लगभग 15,000 छात्र-छात्राएं आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा का लाभ उठा रहे हैं।

स्मार्ट टीवी/स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को पाठ्यक्रम से संबंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक वीडियो तथा डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कठिन विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से समझने में विद्यार्थियों को सहायता मिल रही है। डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के प्रति बच्चों की रुचि एवं उत्सुकता में भी वृद्धि हुई है।

100 विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की सुविधा, 9 हजार बच्चों को लाभ

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही जनपद के 100 प्राथमिक विद्यालयों में ओपन जिम एवं झूलों की व्यवस्था कराई गई है। इससे लगभग 9,000 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं।

ओपन जिम के माध्यम से बच्चों को विद्यालय परिसर में ही शारीरिक व्यायाम एवं खेल-कूद के अवसर मिल रहे हैं, जबकि झूलों की सुविधा से विद्यालय का वातावरण बच्चों के लिए अधिक आकर्षक एवं आनंददायक बना है। इससे बच्चों में नियमित रूप से विद्यालय आने के प्रति उत्साह बढ़ा है तथा शिक्षा के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में प्राथमिक विद्यालयों को केवल पठन-पाठन तक सीमित न रखते हुए आधुनिक शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी के निर्देशन में किए जा रहे इन प्रयासों से जनपद के प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। स्मार्ट क्लास, ओपन जिम एवं झूलों जैसी सुविधाओं से सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए सीखने के साथ-साथ स्वस्थ, सुरक्षित एवं आनंदपूर्ण वातावरण तैयार हुआ है।