मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्राबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु तैयार की गई कार्ययोजना

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु तैयार की गई कार्ययोजना
WhatsApp Facebook
 डिंडौरी    जिले में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में सांकेतिक एवं चेतावनी बोर्ड लगाने, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुधार एवं परिशोधन कार्य कराने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य उपायों पर चर्चा करते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्ययोजना को प्राथमिकता से लागू करने के निर्देश दिए।
 
*कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने एवं आवारा मवेशियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
 
     कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने शहरी क्षेत्रों में सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाने तथा उन्हें सुरक्षित रूप से गौशालाओं में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर फैले अतिक्रमण को हटाने, रानी अवंती बाई चौक, साकेत नगर तिराहा सहित व्यस्ततम चौराहों पर तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुधार कार्य कराने को कहा। बैठक में ’’राहगीर योजना’’ के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को शासन द्वारा दी जाने वाली ’’25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि’’ के संबंध में भी जानकारी दी गई।
 
*पुलिस अधीक्षक ने हाईवे, स्कूल-कॉलेज क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने के दिए निर्देश*
 
     पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने नेशनल हाईवे, विद्यालयों, कॉलेजों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में चेतावनी एवं सावधानी संबंधी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी चालानी कार्रवाई करने पर जोर दिया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने कहा कि सवारी के लिए निर्धारित वाहनों का उपयोग उसी उद्देश्य के लिए किया जाए तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।
 
*सड़क सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता से लागू करें: कलेक्टर*
 
     कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्यों में आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित में सड़क दुर्घटनाओं को रोकना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुधार कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली जनहानि में कमी लाई जा सके।
        कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने एमपीआरडीसी, एनएचएआई एवं संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि जिले में सड़कों की नियमित निगरानी करते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों की समय-सीमा में मरम्मत कराई जाए। उन्होंने कहा कि सड़क का समय-समय पर आवश्यक मेंटेनेंस एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि सड़क की स्थिति बेहतर बनी रहे और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
          बैठक में पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग अक्षय डिगरसे, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।