मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्राबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में समूह ‘ग’ कार्मिकों का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हमीरपुर :जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में समूह ‘ग’ कार्मिकों का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से शासकीय कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत समूह ‘ग’ के कार्मिकों का जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीमती अंकिता सिंह ने की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का वास्तविक उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का व्यवहारिक रूप से कार्यालयीन कार्यों में प्रभावी अनुपालन किया जाए। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण सामग्री का गंभीरतापूर्वक अध्ययन करने तथा किसी भी प्रकार की शंका का तत्काल समाधान प्राप्त करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा प्रत्येक कार्मिक को नियमों एवं प्रक्रियाओं से भली-भांति अवगत कराते हुए विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता, उत्तरदायित्व एवं समयबद्धता सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में प्रशिक्षण श्रृंखला के अंतर्गत पूर्व सत्रों में सिविल सेवा नियमावली, अवकाश नियम, अधिष्ठान एवं आचरण नियमावली, विभागीय कार्यवाही, कार्यविभाजन, सेवा अभिलेख, नोटिंग-ड्राफ्टिंग, शासकीय पत्राचार, वित्तीय एवं बजट प्रबंधन, ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण, सरकारी खरीद एवं GeM पोर्टल की प्रक्रिया, अभिलेख प्रबंधन तथा फाइलों के रख-रखाव एवं वर्गीकरण ए0सी0पी0, टी0ए0/टी0टी 0ए0 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

प्रशिक्षण के वर्तमान सत्र में कार्यालय जिला विकास अधिकारी के लेखाकार श्री नीरज कुमार गुप्ता ने ए0 सी 0पी0 विभागीय नियमों तथा संबंधित शासनादेशों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं जिला श्रम अधिकारी कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा के श्री कौशल कुमार प्रजापति ने टी 0ए 0 एवं टी0टी0ए0 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।

वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीमती अंकिता सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव भविष्य में कार्यालयीन कार्यों को अधिक सरल, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाते हुए अपने दायित्वों का दक्षता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करने का आग्रह किया।

 

इस अवसर पर सहायक कोषाधिकारी श्री कौशल मिश्रा, लेखाकार श्री प्रेमी प्रजापति, श्री पवन कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की वरिष्ठ सहायक श्रीमती पूनम मिश्रा एवं श्रीमती मनोरमा बाजपेयी, कनिष्ठ सहायक श्री अभिषेक सिंह, लेखाकार श्री मोहन कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना कार्यालय के श्री शिवबरन, राज्य कर विभाग के श्री शुभम सचान, श्रीमती निधि गुप्ता एवं श्री कुलदीप कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लेखाकार श्री कौशल प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।