मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्राबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

251 फीट लंबे तिरंगे के साथ पटना में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

251 फीट लंबे तिरंगे के साथ पटना में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
WhatsApp Facebook

251 फीट लंबे तिरंगे के साथ पटना में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

हजारों कदमों के साथ गूंजे भारत माता के जयकारे, नगर की सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

कोरिया 11 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पटना में देशभक्ति का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। नगर में 251 फीट लंबे विशाल तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगे को थामे 1000 से अधिक नागरिक, बच्चे, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, शिक्षक और विभिन्न वर्गों के लोग नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। इस दौरान पूरा नगर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा।

यात्रा में विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष वसीम खान, सहित श्री देवेंद्र तिवारी, श्री कृष्ण विहारी जायसवाल, श्री रविशंकर शर्मा, श्री जवाहर लाल गुप्ता, रेखा वर्मा, परमिला सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण उपाध्याय सहित अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय शिक्षक, पुलिस प्रशासन, व्यापारी संघ और स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

जगह-जगह हुआ तिरंगा यात्रा का स्वागत
251 फीट लंबे तिरंगे को लेकर निकली यात्रा जब नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी तो जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। बच्चे और युवा हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए।

नगर पंचायत पटना की इस भव्य तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना दिया। विशाल तिरंगे के साथ निकली यह यात्रा नगरवासियों के लिए देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का यादगार अवसर बन गई।