मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बानसूर में जलभराव की समस्या पर प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू व्यापारियों को नोटिस देकर दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाने के लिए किया पाबंद, जेसीबी से कराई पानी कीराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर *छुंगां चरों में भीषण आग से पांच भैंसें, कई भेड़-बकरियां जिंदा जलीं, विधवा को हुआ भारी नुकसान* *गरीब विधवा का आजीविका का एकमात्र सहारा छिना, स्थानरामपुर शाहपुर: वार्ड नंबर 15 से बहुजन समाज पार्टी के संभावित जिला पंचायत प्रत्याशी मोहसिन खान एडवोकेट ने हज़रत नीम वाले बाबा के 35वें सालाना उर्स-ए-मुबारक का फीता काटकर शुभारंभ किय213वें वर्ष में निकली भगवान श्री धर्मनाथ प्रभु की ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा सवारी*विकास कार्य या सरकारी खजाने की लूट का खेल? बसखारी की एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप* *पुरानी वर्क आईडी से भुगतान, एक ही कार्य पर दो-दो बार*अम्बेडकरनगर में चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल! सरकारी फाइलों में पंजीकृत सेंटर गिनती के, बाजारों में अवैध जांच केंद्रों की भरमार; सील सेंटर से भी जारी मरीजों की जांच और रिपोर्टतीन साल से नहर की समस्या से जूझ रहे किसान, खुद के खर्च पर करवा रहे सफाई*सांबा के प्रसिद्ध चिचि देवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, “बोलो जै माता दी” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र* *सांबा//* जम्मू संभाग के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिचि देवी मात*सांबा के प्रसिद्ध चिचि देवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, “बोलो जै माता दी” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र* *सांबा//* जम्मू संभाग के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिचि देवी मात*मेंढर में अतिरिक्त आरटीसी बसों और आधुनिक ई-बस सेवाओं की मांग ने पकड़ा जोर* *एनसी युवा नेता इमरान चौधरी ने परिवहन मंत्री जावेद अहमद राणा से मेंढर-जम्मू सीधी ई-बस सेवा और सभी ब्लॉकबानसूर में जलभराव की समस्या पर प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू व्यापारियों को नोटिस देकर दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाने के लिए किया पाबंद, जेसीबी से कराई पानी कीराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर *छुंगां चरों में भीषण आग से पांच भैंसें, कई भेड़-बकरियां जिंदा जलीं, विधवा को हुआ भारी नुकसान* *गरीब विधवा का आजीविका का एकमात्र सहारा छिना, स्थानरामपुर शाहपुर: वार्ड नंबर 15 से बहुजन समाज पार्टी के संभावित जिला पंचायत प्रत्याशी मोहसिन खान एडवोकेट ने हज़रत नीम वाले बाबा के 35वें सालाना उर्स-ए-मुबारक का फीता काटकर शुभारंभ किय213वें वर्ष में निकली भगवान श्री धर्मनाथ प्रभु की ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा सवारी*विकास कार्य या सरकारी खजाने की लूट का खेल? बसखारी की एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप* *पुरानी वर्क आईडी से भुगतान, एक ही कार्य पर दो-दो बार*अम्बेडकरनगर में चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल! सरकारी फाइलों में पंजीकृत सेंटर गिनती के, बाजारों में अवैध जांच केंद्रों की भरमार; सील सेंटर से भी जारी मरीजों की जांच और रिपोर्टतीन साल से नहर की समस्या से जूझ रहे किसान, खुद के खर्च पर करवा रहे सफाई*सांबा के प्रसिद्ध चिचि देवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, “बोलो जै माता दी” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र* *सांबा//* जम्मू संभाग के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिचि देवी मात*सांबा के प्रसिद्ध चिचि देवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, “बोलो जै माता दी” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र* *सांबा//* जम्मू संभाग के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिचि देवी मात*मेंढर में अतिरिक्त आरटीसी बसों और आधुनिक ई-बस सेवाओं की मांग ने पकड़ा जोर* *एनसी युवा नेता इमरान चौधरी ने परिवहन मंत्री जावेद अहमद राणा से मेंढर-जम्मू सीधी ई-बस सेवा और सभी ब्लॉक
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

कालपी की रामगंज की चोरी का हुआ खुलासा

कालपी की रामगंज की चोरी का हुआ खुलासा
WhatsApp Facebook

आखिरकार कालपी पुलिस ने खोला चोरी का राज!

दो बड़ी चोरियों का खुलासा, 2.72 लाख नकद समेत लाखों के सोने-चांदी के जेवर बरामद

कालपी नगर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे।
आखिरकार कालपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो चोरी की घटनाओं का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 लाख 72 हजार 20 रुपये नकद के साथ बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली है।
हालांकि नगर में पहले हुई अन्य चोरियों का खुलासा कब होगा, यह सवाल अभी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त 2026 को मोहल्ला रामगंज और 7 अगस्त 2026 को मोहल्ला हरिगंज में चोरी की घटनाएं हुई थीं।
दोनों मामलों में थाना कालपी में मुकदमे दर्ज किए गए थे। चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

इसी दौरान रविवार सुबह करीब 5:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मदारीपुर रोड स्थित वन विभाग के वॉच टावर के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम पुत्र बालमुकुंद दुबे, निवासी ग्राम पिथऊपुर, थाना सिरसाकलार, जनपद जालौन, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई।

नकदी के साथ सोने-चांदी का बड़ा जखीरा बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,72,020 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा सोने के दो मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, एक चेन, दो जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी झुमकी और नाक की नथ समेत कई आभूषण बरामद किए गए।

वहीं चांदी के सामान में कमर पेटी, पायल, हथफूल, बिछिया, चांदी का नोट, चांदी के सिक्के और चांदी की हाय शामिल बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, बरामद रकम में 1 लाख 20 हजार रुपये मुकदमा संख्या 43/26 से संबंधित हैं, जबकि 1 लाख 52 हजार 20 रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर मुकदमा संख्या 180/26 से संबंधित बताए गए हैं।

दोनों मुकदमे थाना कालपी में धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत दर्ज बताए गए हैं।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है। वर्ष 2022 में उसके खिलाफ धारा 363/366 भादवि और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस टीम की कार्रवाई

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशाल भड़ाना, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह चन्देल, आरक्षी हनीफ शाह और आरक्षी महेन्द्र कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अब बड़ा सवाल—बाकी चोरियों का क्या?

कालपी नगर में लगातार चोरी की घटनाओं के बाद लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही थी।
ऐसे में दो चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस के लिए निश्चित रूप से राहत की खबर है।

लेकिन कालपी नगर में पहले हुई अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा कब होगा?
यह सवाल अब भी कायम है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नगरवासियों की नजरें अब उन मामलों पर टिकी हैं, जिनका खुलासा अभी बाकी है।

आखिरकार कालपी पुलिस ने कुछ चोरियों का तो खुलासा कर ही दिया—अब उम्मीद है कि बाकी वारदातों के आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

जिला संवाददाता

गायत्री निषाद की कलम से