बाघमारा /
कतरास :-जमुआटांड़ पंचायत के मुखिया निरंजन गोप 6 अगस्त को श्रीधरपुर में आयोजित सम्मान सह आशीर्वाद समारोह में धनबाद के मेयर संजीव सिंह के साथ मंच साझा करेंगे। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, किन्नर समाज की ब्रांड एम्बेसडर श्वेता किन्नर सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा। निरंजन गोप ने कहा कि मेयर संजीव सिंह की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जनसेवा के लिए उनके साथ चलने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि निरंजन गोप अब तक सांसद ढुलू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो के करीबी माने जाते रहे हैं। ऐसे में उनके इस फैसले को लेकर क्षेत्र की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
0 1 minute read

