मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*बरेली के बहेड़ी में नगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अग्निशिखा” युवती सम्मेलन का आयोजन हुआ*पांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरपांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरअभिकारी विभाग और अवैध शराब कारोबारियों को दिया 8 दिन का अल्टीमेटमविकसित विश्व गुरु भारत बनाने के लिए शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाएं:- के के डोंगरेकरमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर25 सितंबर को होगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित काव्यांजलिचकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो**बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम**बरेली के बहेड़ी में नगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अग्निशिखा” युवती सम्मेलन का आयोजन हुआ*पांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरपांढुर्णा में अवैध लाल मुरम परिवहन और संग्रहण का मामला उजागरअभिकारी विभाग और अवैध शराब कारोबारियों को दिया 8 दिन का अल्टीमेटमविकसित विश्व गुरु भारत बनाने के लिए शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाएं:- के के डोंगरेकरमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर25 सितंबर को होगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित काव्यांजलिचकरघट्टा पावर हाउस बना परेशानी का सबब: JE की मिलीभगत से रोस्टिंग के नाम पर 24 घंटे से 6 गांवों में अंधेरा, पूछने पर कर्मचारी बोला- जो करना है कर लो**बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम*
रेवारी

कष्ट निवारण समिति के आदेशों की अनुपालना न होने का आरोप, शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

कष्ट निवारण समिति के आदेशों की अनुपालना न होने का आरोप, शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
WhatsApp Facebook

(कोसली, रेवाड़ी सवाददाता – होशयार सिंह) – गांव रतनथल, तहसील कोसली, जिला रेवाड़ी से जुड़े एक मामले में शिकायतकर्ता श्री राजविजय सिंह तंवर हालाबाद गांव कोसली जिला रेवाड़ी हरियाण ने आरोप लगाया है कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में माननीय मंत्री श्री विपुल गोयल द्वारा दिए गए आदेशों की कई माह बाद भी अनुपालना नहीं हुई है। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारियों ने अब तक आवश्यक कार्रवाई नहीं की।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि कोसली के एसडीएम श्री विजय सिंह यादव भी मंत्री के निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराने में विफल रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर मामले में शीघ्र कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है।

श्री तंवर ने कहा कि यदि कष्ट निवारण समिति में मंत्रियों के आदेशों का समयबद्ध पालन नहीं होगा, तो आम जनता का इस व्यवस्था पर विश्वास कमजोर होगा। उन्होंने बताया कि यह मामला गांव रतनथल के एक स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से जुड़ा है और आदेश जारी होने के बावजूद कार्रवाई लंबित है। उनका आरोप है कि कई मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय शिकायतों को औपचारिक रिपोर्ट तैयार कर बंद करने का प्रयास किया जाता है।

शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कष्ट निवारण समिति के आदेशों की समयबद्ध अनुपालना सुनिश्चित कराई जाए तथा आदेशों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।