मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रामपुर शाहपुर: वार्ड नंबर 15 से बहुजन समाज पार्टी के संभावित जिला पंचायत प्रत्याशी मोहसिन खान एडवोकेट ने हज़रत नीम वाले बाबा के 35वें सालाना उर्स-ए-मुबारक का फीता काटकर शुभारंभ किय213वें वर्ष में निकली भगवान श्री धर्मनाथ प्रभु की ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा सवारी*विकास कार्य या सरकारी खजाने की लूट का खेल? बसखारी की एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप* *पुरानी वर्क आईडी से भुगतान, एक ही कार्य पर दो-दो बार*अम्बेडकरनगर में चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल! सरकारी फाइलों में पंजीकृत सेंटर गिनती के, बाजारों में अवैध जांच केंद्रों की भरमार; सील सेंटर से भी जारी मरीजों की जांच और रिपोर्टतीन साल से नहर की समस्या से जूझ रहे किसान, खुद के खर्च पर करवा रहे सफाई*सांबा के प्रसिद्ध चिचि देवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, “बोलो जै माता दी” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र* *सांबा//* जम्मू संभाग के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिचि देवी मात*सांबा के प्रसिद्ध चिचि देवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, “बोलो जै माता दी” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र* *सांबा//* जम्मू संभाग के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिचि देवी मात*मेंढर में अतिरिक्त आरटीसी बसों और आधुनिक ई-बस सेवाओं की मांग ने पकड़ा जोर* *एनसी युवा नेता इमरान चौधरी ने परिवहन मंत्री जावेद अहमद राणा से मेंढर-जम्मू सीधी ई-बस सेवा और सभी ब्लॉकव्हाट्सऐप वेब : यूजर्स के लिए साइबर सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारीव्हाट्सऐप वेब : यूजर्स के लिए साइबर सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारीरामपुर शाहपुर: वार्ड नंबर 15 से बहुजन समाज पार्टी के संभावित जिला पंचायत प्रत्याशी मोहसिन खान एडवोकेट ने हज़रत नीम वाले बाबा के 35वें सालाना उर्स-ए-मुबारक का फीता काटकर शुभारंभ किय213वें वर्ष में निकली भगवान श्री धर्मनाथ प्रभु की ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा सवारी*विकास कार्य या सरकारी खजाने की लूट का खेल? बसखारी की एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप* *पुरानी वर्क आईडी से भुगतान, एक ही कार्य पर दो-दो बार*अम्बेडकरनगर में चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल! सरकारी फाइलों में पंजीकृत सेंटर गिनती के, बाजारों में अवैध जांच केंद्रों की भरमार; सील सेंटर से भी जारी मरीजों की जांच और रिपोर्टतीन साल से नहर की समस्या से जूझ रहे किसान, खुद के खर्च पर करवा रहे सफाई*सांबा के प्रसिद्ध चिचि देवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, “बोलो जै माता दी” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र* *सांबा//* जम्मू संभाग के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिचि देवी मात*सांबा के प्रसिद्ध चिचि देवी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, “बोलो जै माता दी” के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र* *सांबा//* जम्मू संभाग के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिचि देवी मात*मेंढर में अतिरिक्त आरटीसी बसों और आधुनिक ई-बस सेवाओं की मांग ने पकड़ा जोर* *एनसी युवा नेता इमरान चौधरी ने परिवहन मंत्री जावेद अहमद राणा से मेंढर-जम्मू सीधी ई-बस सेवा और सभी ब्लॉकव्हाट्सऐप वेब : यूजर्स के लिए साइबर सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारीव्हाट्सऐप वेब : यूजर्स के लिए साइबर सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारी
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :औद्योगिक गलियारा परियोजना पर किसानों का बढ़ा विरोध, कई गांवों से उठी पारदर्शिता और भूमि बचाने की मांग

हमीरपुर :औद्योगिक गलियारा परियोजना पर किसानों का बढ़ा विरोध, कई गांवों से उठी पारदर्शिता और भूमि बचाने की मांग
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। जनपद में प्रस्तावित UPIDA औद्योगिक गलियारा परियोजना को लेकर किसानों का विरोध तेज होता जा रहा है। मौदहा तहसील के रीवन, बिहुनी खुर्द और बिहुनी कलां गांवों के किसानों ने अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराईं। किसानों ने प्रशासन से पारदर्शिता, उचित मुआवजा और उपजाऊ कृषि भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

ग्राम रीवन के किसानों ने उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं UPIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को ज्ञापन भेजते हुए 303 हेक्टेयर से अधिक उपजाऊ कृषि भूमि के प्रस्तावित अधिग्रहण का विरोध किया। किसानों का कहना है कि अधिकांश परिवार पूरी तरह खेती पर निर्भर हैं और भूमि अधिग्रहण होने पर उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने परियोजना के लिए कम उपजाऊ अथवा वैकल्पिक भूमि का चयन करने की मांग की। ज्ञापन के दौरान सुनील त्रिपाठी, संतोष कुमार त्रिपाठी, बाबूलाल, कमतु, संजीव कुमार, शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

वहीं, बिहुनी खुर्द और बिहुनी कलां के किसानों ने जिलाधिकारी एवं UPIDA अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता की मांग उठाई। किसानों ने अधिग्रहित की जाने वाली भूमि की मुआवजा दर, विस्तृत गणना-पत्र, पेड़, कुएं, भवन, ट्यूबवेल एवं अन्य परिसंपत्तियों के अलग-अलग मूल्यांकन की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। इसके साथ ही भूमि मालिकों को 100 प्रतिशत सोलैटियम, पुनर्वास पैकेज तथा प्रभावित परिवारों के योग्य सदस्यों को रोजगार देने की भी मांग की गई।

किसानों ने प्रशासन से 15 दिनों के भीतर सभी बिंदुओं पर लिखित जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो वे कानूनी विकल्प अपनाने के लिए बाध्य होंगे। जिले में औद्योगिक गलियारा परियोजना को लेकर किसानों की बढ़ती नाराजगी अब प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती बनती दिखाई दे रही है।