इस्कॉन जगन्नाथ मंदिर रतलाम और सनातन धर्म सभा के संयुक्त तत्वाधान देवरी चौक स्थित शीतला माता मंदिर से पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई रथ में भगवान श्री जगन्नाथ के साथ बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकले रथ के दोनों और श्रद्धालु रस्सी से खींचते हुए जय जगन्नाथ के नारे के साथ चल रहे थे यह दिव्य दर्शन यात्रा नेहरू मार्ग से होते हुवे ,बस स्टैंड चौराहा मुख्य मार्ग सदर बाजार ,राजवाड़ा चौक, सखी जी मोहल्ला होती हुई पुन देवरी चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई इस यात्रा का जगह-जगह सामाजिक संगठनों , व्यापारियों और नागरिकों सहित नगर के प्रत्येक वर्ग द्वारा भगवान से जगन्नाथ के प्रति अपनी अटूट आस्था के साथ स्वागत किया गया नगर में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की इस दिव्य यात्रा में सनातन संस्कृति श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला । इस ऐतिहासिक रथ यात्रा का सबसे मनोहारी और भाव विभोर कर देने वाला दृश्य वह रहा जब हजारों धर्म प्रेमी स्वयं भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को रस्से से अपने हाथों से लेकर पूरे मार्ग में खींचते हुए आगे बढ़े यात्रा की पूर्णाहुति जगन्नाथ हरि हरि बोल और सनातन धर्म के जय घोष और महा आरती के साथ की गई।
READ NEXT
संबंधित खबरें
A2Z सभी खबर सभी जिले की
ब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित होने के बाद जागे अधिकारी, बीडीओ बोले—*बहुत दलदल था इंसान फंस जाएगा तो ज
ब्रेकिंग न्यूज | *गौशाला में मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोका तो उठे सवाल* *खबर प्रसारित…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
हमीरपुर :गौशाला में गोवंश की मौतों के बाद जांच, ग्रामीणों को अंदर जाने से रोकने पर उठे सवाल
मुस्करा हमीरपुर । मुस्करा ब्लॉक क्षेत्र के गरौली गांव स्थित गौशाला में लगातार गोवंश की मौतों की खबर प्रसारित होने…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
हमीरपुर :बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी, बाल-बाल बचा गृहस्वामी
मौदहा, हमीरपुर। विकासखंड क्षेत्र के गांवों में लगातार हो रही बारिश से कच्चे-पक्के मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है।…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
हमीरपुर :मौसम चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; भारी वर्षा, गरज-चमक एवं तेज हवाओं को लेकर सतर्कता के निर्देश
हमीरपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं प्राप्त चेतावनियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देश…