मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
झारखंड

*धनबाद NH-32 पर जारी है मौत का सफर! अवैध कट, स्पीड ब्रेकर की कमी और अंधेरे ने बढ़ाए हादसे, आमने-सामने भिड़े ट्रक और ऑमनी*

*धनबाद NH-32 पर जारी है मौत का सफर! अवैध कट, स्पीड ब्रेकर की कमी और अंधेरे ने बढ़ाए हादसे, आमने-सामने भिड़े ट्रक और ऑमनी*
WhatsApp Facebook

धनबाद | कतरास:धनबाद जिले के कतरास फोरलेन स्थित एनएच-32, जो बोकारो को राजगंज से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है, इन दिनों लगातार सड़क हादसों के कारण चर्चा में है। विशेषकर कतरास थाना क्षेत्र में दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ दिन पहले भी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसों की सबसे बड़ी वजह एनएच-32 पर बने अवैध कट, स्पीड ब्रेकर का अभाव, गति सीमा संबंधी संकेतकों की कमी और पर्याप्त रोशनी का नहीं होना है। भगत सिंह चौक, भटमुड़ना, कतरास कॉलेज और गंगा गोशाला जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को सड़क पार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।बताया जा रहा है कि जहां-जहां डाइवर्जन बनाए गए हैं, वहां न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही डाइवर्जन से पहले स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं। इसके कारण तेज रफ्तार वाहन बिना गति कम किए गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है।

 

ताजा घटना में कतरास से राजगंज की ओर जा रही एक ऑमनी वैन और राजगंज से कतरास की ओर अपने निर्धारित लेन में आ रहे एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऑमनी वैन गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रही थी, जिससे यह हादसा हुआ।

 

स्थानीय लोगों ने एनएचएआई और जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध कटों को तत्काल बंद किया जाए, आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर और हाईमास्ट लाइट लगाई जाए, स्पष्ट संकेतक बोर्ड लगाए जाएं तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षित यू-टर्न और पैदल पार पथ की व्यवस्था की जाए, ताकि लगातार हो रहे सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके।