मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
Nale Mein Mila ek vyakti ka shavहमीरपुर :बाढ़ से भवानी समेत कई गांवों में मचा हाहाकार, कच्चे मकानों में पड़ी दरारेंहमीरपुर :मौदहा में किसान दूध डेयरी में छापेमारी, 64 हजार का दूषित खाद्य पदार्थ नष्टमुरबाड तालुक्यातील ST बस आगारात NCMC काढण्या साठी महिल्यांची रांग,स्व. वेस्ता पटेल की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरणदिल्ली 11 वर्ष के बच्चे का अपहरण*जन-विश्वास अभियान में उमड़ा जनसैलाब, शिविर में सुनीं आमजन की समस्याएंकलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मानNale Mein Mila ek vyakti ka shavहमीरपुर :बाढ़ से भवानी समेत कई गांवों में मचा हाहाकार, कच्चे मकानों में पड़ी दरारेंहमीरपुर :मौदहा में किसान दूध डेयरी में छापेमारी, 64 हजार का दूषित खाद्य पदार्थ नष्टमुरबाड तालुक्यातील ST बस आगारात NCMC काढण्या साठी महिल्यांची रांग,स्व. वेस्ता पटेल की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरणदिल्ली 11 वर्ष के बच्चे का अपहरण*जन-विश्वास अभियान में उमड़ा जनसैलाब, शिविर में सुनीं आमजन की समस्याएंकलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षणबिना मजबूत बेसमेंट के खड़े किए खंभे, बारिश में गिरा ट्रांसफार्मर; कलेक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए निर्देशशिक्षक दिवस पर पचमढ़ी के शिक्षक को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान
A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्वार नगर मंडल में बूथ सम्मेलन की तैयारियां तेज भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम बैठक संपन्न”

स्वार नगर मंडल में बूथ सम्मेलन की तैयारियां तेज भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम बैठक संपन्न”
WhatsApp Facebook

स्वार (रामपुर)। भारतीय जनता पार्टी के स्वार नगर मंडल द्वारा आगामी 22 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले बूथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिशु मंदिर, छपरा में एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला मंत्री एवं विधानसभा संयोजक राजकुमार चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं स्वार नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।बैठक को संबोधित करते हुए राजकुमार चौहान ने कहा कि 22 जुलाई को होने वाला बूथ सम्मेलन संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने सभी सेक्टर संयोजकों, सेक्टर प्रभारियों, मंडल कार्यकारिणी एवं बूथ अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों से कार्यकर्ताओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर समय से पहुंचें।बैठक में प्रत्येक सेक्टर में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के प्रमाण-पत्र वितरण, शक्ति केंद्रों पर मासिक बैठकों के आयोजन तथा प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रूपरेखा भी तैयार की गई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी अमृता रंधावा, डोली रंधावा, पंकज सैनी, रोहतास, हरि सिंह लोधी, राजेंद्र दिवाकर, प्रमोद मौर्य, सुनील दिवाकर, गजेंद्र दिवाकर, मदनलाल मौर्य, रिंकू सैनी, रवि सैनी, प्रेम सिंह सैनी, राकेश कश्यप, अतर सिंह मौर्य सहित मंडल के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।