मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
उफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!सिंगरौली: क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था।अपनी सरकार के खिलाफ बैठे बीजेपी नेताओं का धरना समाप्त हुआसीतापुर nh43 की दुर्दशा को लेकर दहाडे अमरजीत भगत,नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेशउफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!सिंगरौली: क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था।अपनी सरकार के खिलाफ बैठे बीजेपी नेताओं का धरना समाप्त हुआसीतापुर nh43 की दुर्दशा को लेकर दहाडे अमरजीत भगत,नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नशा मुक्त मनावर का संकल्प: बस स्टैंड पर पुलिस ने दिलाई नशा न करने की शपथ

नशा मुक्त मनावर का संकल्प: बस स्टैंड पर पुलिस ने दिलाई नशा न करने की शपथ
WhatsApp Facebook

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चला जागरूकता अभियान, युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597


मनावर, जिला धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत मनावर थाना पुलिस ने बस स्टैंड परिसर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर आमजन, यात्रियों एवं व्यापारियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाते हुए समाज में स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना रहा।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन एवं एसडीओपी ब्रजेश कुमार मालवीय के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में थाना प्रभारी राजेश यादव ने पुलिस टीम के साथ बस स्टैंड पर उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने सभी उपस्थित नागरिकों को नशा न करने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।

थाना प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि “युवाओं को नशे की लत से बचाना हमारी प्राथमिकता है। समाज और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही नशा मुक्त मनावर का लक्ष्य साकार हो सकता है।” उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार या सेवन की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक मनीष चौधरी सहित थाना पुलिस का स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस द्वारा चलाया गया यह जागरूकता अभियान लोगों के बीच सराहना का विषय बना और बड़ी संख्या में नागरिकों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।