देश की अखंड आवाज़ Thursday, 3 September 2026
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,

12 सितंबर 2026 को किया जाएगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन

गणेश पाण्डे ,डिण्डौरी , 2 सितंबर 2026

डिण्डौरी । जिला न्यायालय डिण्डौरी एवं तहसील न्यायालय शहपुरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमति शशिकान्ता वैश्य द्वारा दिनांक 12 सितंबर 2026 को होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण कराने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन रवाना किया गया।

आयोजित कार्यकम में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमति शशिकान्ता वैश्य ने बताया कि नेशनल लोक अदालत जिला न्यायालय के साथ तहसील न्यायालय शहपुरा में आयोजित की जाएगी। इसमें राजीनामा योग्य आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, भरण पोषण, के लंबित प्रकरण एवं बैंक संबंधी, नगर पालिका, विद्युत विभाग, दूरसंचार के प्री-लिटिगेशन के प्रकरणों का आपसी समझौते एवं सुलह के आधार पर नियमानुसार छूट देते हुए निराकरण किया जाएगा। उक्त प्रकरणों में उभय पक्ष के मध्य सुलह चर्चा कर प्रकरणों का राजीनामा के अधार पर निराकरण किया जाएगा। माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किये जाने का आव्हान किया।

Related Articles

आयोजित कार्यक्रम में एमएल राठौर, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, दारा सिंह मण्डलोई प्रथम जिला न्यायाधीश, शिवकुमार कौशल द्वितीय जिला न्यायाधीश, रविंद्र गुप्ता तृतीय जिला न्यायाधीश, गिरजेश कुमार सनौडिया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमति मुग्धा कुमार न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रामप्रसाद सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमति कमला उईके न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, अतुल श्रीवास्तव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमति रिया डेहरिया न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री आरती सनौडिया न्यायिक मजिस्ट्रेट, अधिवक्तागण न्यायालय के कर्मचारीगण एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे

Show More
Back to top button
रिपोर्टर बनें▶ YouTube