मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
उफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!सिंगरौली: क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था।अपनी सरकार के खिलाफ बैठे बीजेपी नेताओं का धरना समाप्त हुआसीतापुर nh43 की दुर्दशा को लेकर दहाडे अमरजीत भगत,नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेशउफनाई पीलाखार नदी, तेज कटान के बीच नदी किनारे खड़े पावर ग्रिड पोल पर मंडराया खतरा!सिंगरौली: क्षतिग्रस्त एसडाईक में फ्लाईएश निस्तारण पर कलेक्टर की सख्ती—तत्काल रोक, दूसरे एसडाईक में होगी व्यवस्था।अपनी सरकार के खिलाफ बैठे बीजेपी नेताओं का धरना समाप्त हुआसीतापुर nh43 की दुर्दशा को लेकर दहाडे अमरजीत भगत,नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीतापुर nh43 की दुर्दशा को लेकर दहाडे अमरजीत भगत,

सीतापुर nh43 की दुर्दशा को लेकर दहाडे अमरजीत भगत,
WhatsApp Facebook

जिला ब्यूरोचिफ रवि गोस्वामी सरगुजा,

*सीतापुर, सरगुजा |*

सीतापुर शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर आज कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व खाद्य मंत्री व सीतापुर विधायक *श्री अमरजीत भगत* के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि सीतापुर शहर सहित पूरे सरगुजा जिले में सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे आम जनता, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है।

धरने की सूचना पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि *सड़कों की जल्द ही अस्थायी रिपेयरिंग कराई जाएगी और बरसात खत्म होने के बाद नई सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।*

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि _”यह जनता से जुड़ा मुद्दा है, सड़कें जनता की सुविधा के लिए हैं। अगर जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।”_

प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।,