मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेशजनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं — श्रीमती सावित्री ठाकुरभगवान बलराम जयंती पर प्राकृतिक खेती को लेकर कृषक संगोष्ठी आयोजितसंत रविदास जयंती पर मनावर में निकली समरसता कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागतहमीरपुर :12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालतनेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेशजनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं — श्रीमती सावित्री ठाकुरभगवान बलराम जयंती पर प्राकृतिक खेती को लेकर कृषक संगोष्ठी आयोजितसंत रविदास जयंती पर मनावर में निकली समरसता कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागतहमीरपुर :12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत
A2Z सभी खबर सभी जिले की

संत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश

संत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को मनावर नगर में कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। यात्रा के दौरान संत रविदास जी महाराज के समरसता, समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास जी महाराज के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण कर शोभायात्रा में सहभागिता की। रथ, बैंड-बाजे और संत रविदास जी के जयकारों के साथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। इस दौरान पवित्र कलश रथ का भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा द्वारा संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 21 अगस्त से 10 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मनावर में कलश वंदन यात्रा आयोजित की गई। देशभर में संत रविदास जी की जन्मस्थली से जुड़ी पावन माटी को कलश यात्रा, माटी पूजन एवं कलश वंदन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है।

यात्रा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समाज में एकता, भाईचारे, समानता और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से मुक्त होकर आपसी सौहार्द एवं समानता के साथ आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक एकता और भाईचारा मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कहा गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के समरसता, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को धरातल पर उतारने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

यात्रा में संत रविदास महाराज समरसता अभियान के जिला टोली सदस्य धीरज बालेश्वर, भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, नपा पार्षद लोकेश मुकाती, मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार सहित महेंद्रसिंह परिहार, अमित शर्मा, पवन पाटीदार, राजेश तोमर, मुकेश बागेश्वर, नीरज गर्ग, भाजपा के जिला एवं स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी बीईओ मन्नालाल ठाकुर, सांदीपनी प्राचार्य सोहन शिंदे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे।