मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
कनहरा ग्राम पंचायत में बिजली विभाग का चला डंडाईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र मामले में अब उठे बड़े सवाल एक डॉक्टर की जांच के बाद व्यवस्था पर भी नजर जरूरी, क्या पांढुर्णा के अन्य डॉक्टरों के प्रमाण-पत्रों की होगी दोबारा जांच?अमर बाबा गिरधारी दास के भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजन संध्या में कलाकारों ने बांधा समांकई पीढ़ियों से सुविधाओं से वंचित माझी बस्ती को विधायक रामकुमार टोप्पो ने लिया गोद,,,*🚨 मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बुलेट की टक्कर से 20 वर्षीय बाल किशन यादव की मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल*एसएसपी ट्रैफिक मास्टर पॉपसी और डीएसपी ट्रैफिक एजाज चौधरी ने ऐतिहासिक मुगल रोड पर यातायात व्यवस्था की समीक्षा की पुंछ: एसएसपी ट्रैफिक रूरल जम्मू, मास्टर पॉपसी ने इस महत्वपूर्ण पहाड़एसएसपी ट्रैफिक मास्टर पॉपसी और डीएसपी ट्रैफिक एजाज चौधरी ने ऐतिहासिक मुगल रोड पर यातायात व्यवस्था की समीक्षा की पुंछ: एसएसपी ट्रैफिक रूरल जम्मू, मास्टर पॉपसी ने इस महत्वपूर्ण पहाड़पुंछ के मेंढर में सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त, भारी मात्रा में आईईडी और विस्फोटक बरामद पुंछ, 23 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी*स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का खापरखेड़ा में भव्य स्वागत**दशहरा मैदान खापरखेड़ा में विशाल देवी जागरण, मां काली की झांकियों ने मन मोहा*कनहरा ग्राम पंचायत में बिजली विभाग का चला डंडाईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र मामले में अब उठे बड़े सवाल एक डॉक्टर की जांच के बाद व्यवस्था पर भी नजर जरूरी, क्या पांढुर्णा के अन्य डॉक्टरों के प्रमाण-पत्रों की होगी दोबारा जांच?अमर बाबा गिरधारी दास के भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजन संध्या में कलाकारों ने बांधा समांकई पीढ़ियों से सुविधाओं से वंचित माझी बस्ती को विधायक रामकुमार टोप्पो ने लिया गोद,,,*🚨 मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बुलेट की टक्कर से 20 वर्षीय बाल किशन यादव की मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल*एसएसपी ट्रैफिक मास्टर पॉपसी और डीएसपी ट्रैफिक एजाज चौधरी ने ऐतिहासिक मुगल रोड पर यातायात व्यवस्था की समीक्षा की पुंछ: एसएसपी ट्रैफिक रूरल जम्मू, मास्टर पॉपसी ने इस महत्वपूर्ण पहाड़एसएसपी ट्रैफिक मास्टर पॉपसी और डीएसपी ट्रैफिक एजाज चौधरी ने ऐतिहासिक मुगल रोड पर यातायात व्यवस्था की समीक्षा की पुंछ: एसएसपी ट्रैफिक रूरल जम्मू, मास्टर पॉपसी ने इस महत्वपूर्ण पहाड़पुंछ के मेंढर में सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त, भारी मात्रा में आईईडी और विस्फोटक बरामद पुंछ, 23 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी*स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का खापरखेड़ा में भव्य स्वागत**दशहरा मैदान खापरखेड़ा में विशाल देवी जागरण, मां काली की झांकियों ने मन मोहा*
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली: रीवा सीधी टनल एवं देवसर बाजार क्षेत्र में बाइक स्टंट करने वाले युवक पर थाना जियावन पुलिस की कार्यवाही।

सिंगरौली: रीवा सीधी टनल एवं देवसर बाजार क्षेत्र में बाइक स्टंट करने वाले युवक पर थाना जियावन पुलिस की कार्यवाही।
WhatsApp Facebook
पत्रकार सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला

सिंगरौली: रीवा सीधी टनल एवं देवसर बाजार क्षेत्र में बाइक स्टंट करने वाले युवक पर थाना जियावन पुलिस की कार्यवाही।

सिंगरौली:पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा  के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर सिंगरौली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें एक युवक द्वारा रीवा सीधी टनल मार्ग एवं देवसर बाजार जैसे सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट किया जाना पाया गया।वीडियो संज्ञान में आते ही थाना जियावन पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए संबंधित युवक को चिन्हित कर पकड़ा गया तथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। युवक को समझाइश दी गई कि सार्वजनिक सड़क, मेन रोड, टनल एवं बाजार आमजन के सुरक्षित आवागमन के लिए होते हैं, स्टंट दिखाने या रील बनाने के लिए नहीं। इस प्रकार की लापरवाही से स्वयं की जान के साथ-साथ राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य वाहन चालकों की जिंदगी को भी गंभीर खतरा हो सकता है।

युवक द्वारा अपने कृत्य पर खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी गई। उसने कहा कि सार्वजनिक सड़क, टनल, मेन रोड एवं बाजार जैसे स्थान बाइक स्टंट के लिए नहीं, बल्कि आमजन के सुरक्षित आवागमन के लिए होते हैं। उसने सभी युवाओं से अपील की कि रील, दिखावे या सोशल मीडिया लोकप्रियता के चक्कर में अपनी और दूसरों की जिंदगी जोखिम में न डालें। सड़क पर स्टंट न करें, हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।