A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :घर में घुसकर दलित परिवार पर हमला, छह नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

हमीरपुर से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्रा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने एक दलित परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे परिवार के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 10 जुलाई 2026 को संतोष अहिरवार और अनिल अहिरवार का अपने चचेरे भाई राज अहिरवार से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान राज अहिरवार के पक्ष में प्रिंस राजपूत अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में अनिल अहिरवार घायल हो गए।शनिवार को पीड़ित अनिल पुत्र रामकुमार अहिरवार की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।क्षेत्राधिकारी राठ ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं विधिसम्मत विवेचना करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Back to top button