A2Z सभी खबर सभी जिले की

*बिजली विभाग के कर्मचारियों की मिसाल: घर-घर जाकर कर रहे सर्वे कार्य*

*लापरवाही के बीच ईमानदारी से ड्यूटी निभाकर बने उपभोक्ताओं के सहारा*

oplus_2

*खापरखेड़ा ।* बिजली विभाग की व्यवस्था में खामियों के बीच कुछ कर्मचारी अपनी कर्तव्यनिष्ठा से उपभोक्ताओं के लिए राहत बनकर सामने आए हैं। विभाग में कार्यरत *विद्युत राजस्व सहायक अमन वर्मा, पुष्पराज गुर्जर, नर्मदा कहार, उत्कर्ष दुबे (मीटर रीडर)* पिछले कुछ समय से *पूर्ण ईमानदारी और लगन* के साथ घर-घर जाकर बिजली बिल सर्वे का कार्य कर रहे हैं।

*क्या कर रहे हैं ये कर्मचारी*1. *सर्वे कार्य*: उपभोक्ताओं के मीटर, सर्विस नंबर और कनेक्शन की सही जानकारी जुटाकर विभागीय रिकॉर्ड को अपडेट कर रहे हैं।3. *उपभोक्ताओं की मदद*: जिन उपभोक्ताओं के पास पुराने बिल नहीं हैं, उन्हें सर्विस नंबर बताकर सर्वे में मदद कर रहे हैं।

*उपभोक्ताओं ने की तारीफ*स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि जब विभागीय कामकाज धीमा था, तब इन कर्मचारियों ने अपने स्तर पर मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों की समस्या सुनी और समाधान में मदद की। उपभोक्ताओं ने बताया कि अमन वर्मा, पुष्पराज गुर्जर, नर्मदा कहार, उत्कर्ष दुबे समय पर घर घर पहुंचकर जानकारी दे रहे हैं और विभाग व उपभोक्ता के बीच सेतु का काम कर रहे हैं।

*अधिकारियों ने भी सराहा*बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी इन कर्मचारियों के कार्य की सराहना की है। उनका कहना है कि ऐसे समर्पित कर्मचारी ही विभाग की छवि सुधारते हैं और उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाते हैं।

Related Articles

Show More
Back to top button