A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुर्गी फार्म में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव

जहानाबाद। जिले के पाली थाना क्षेत्र के बरांवा गांव में रविवार रात एक मुर्गी फार्म में 32 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पाली थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉ़र्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से जो भी आवेदन दिया जाएगा, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button