मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्राबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*एबीवीपी पिपरिया की नवीन कार्यकारिणी घोषित, देवेन्द्र साहू पुनः बने नगर मंत्री*

*एबीवीपी पिपरिया की नवीन कार्यकारिणी घोषित, देवेन्द्र साहू पुनः बने नगर मंत्री*
WhatsApp Facebook

*भाई साहब पुरविया को मिली नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी*

*पिपरिया।* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पिपरिया की *नवीन कार्यकारिणी एवं प्रशिक्षण वर्ग* का आयोजन गुरुवार को उत्साह एवं जोश के साथ संपन्न हुआ। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

*नवीन कार्यकारिणी घोषित* परिषद द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में *देवेन्द्र साहू को पुनः नगर मंत्री* एवं *भाई साहब पुरविया को नगर अध्यक्ष* का दायित्व सौंपा गया है।देवेन्द्र साहू पूर्व में महाविद्यालय अध्यक्ष, जिला एवं प्रांत स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए परिषद ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

*प्रशिक्षण वर्ग में इन विषयों पर हुई चर्चा* प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, छात्र हितों की रक्षा, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर *जिला संयोजक हरदीप सिंह नागपाल एवं किशन चौबे* ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एबीवीपी छात्र हितों के लिए हमेशा अग्रणी रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा छात्र समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में परिषद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

AKHAND BHARAT NEWS REPORTER

जिला संवाददाता नर्मदापुरम नरेन्द्र बाल्मीक

Akhand Bharat News के अधिकृत संवाददाता।

सत्यापन करें →