A2Z सभी खबर सभी जिले की

जौनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ₹3.60 करोड़ के 1,791 खोए हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए, चेहरे पर लौटी मुस्कान

जौनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ₹3.60 करोड़ के 1,791 खोए हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए, चेहरे पर लौटी मुस्कान

जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक नगर (नोडल साइबर क्राइम) श्री आयुष श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम थाना और जनपद की पुलिस टीमों ने CEIR पोर्टल के माध्यम से एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने हाल ही में विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 151 गुमशुदा मोबाइल फोन (कीमत करीब 32 लाख रुपये) बरामद कर उनके मूल स्वामियों को सुपुर्द किए हैं, जिससे अब तक बरामद कर लौटाए गए कुल मोबाइलों की संख्या 1,791 (कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 60 लाख रुपये) हो गई है। बरामद किए गए फोन में वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी और सैमसंग जैसी नामी कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश के जिलों के साथ-साथ दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार और राजस्थान से ट्रैक किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष श्रीवास्तव ने स्वामियों को मोबाइल सौंपते हुए अपील की कि मोबाइल गायब होने पर तुरंत थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर CEIR पोर्टल पर शिकायत करें, साथ ही उन्होंने जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं; अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर सभी मोबाइल स्वामियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जौनपुर पुलिस टीम का दिल से आभार प्रकट किया।

Show More
Back to top button