A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली: दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित “संचार साथी पोर्टल” (CEIR) के माध्यम से सिंगरौली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही ।

सिंगरौली: दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित “संचार साथी पोर्टल” (CEIR) के माध्यम से सिंगरौली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही ।

सेफ क्लिक 2.0 जागरुकता अभियान के तहत गुम मोबाइल आवेदकों को किए गए सुपुर्द ।

वर्ष 2026 में अब तक कुल 671 गुम मोबाइल कुल कीमत लगभग ₹ 89,00,000  आवेदकों को किये गये सुपुर्द।

पुलिस अधीक्षक द्वारा रुस्तमजी सभागार में कल दिनांक को लगभग 14,00,000 कीमती 70 गुम मोबाइल फोन आवेदकों को किए गए सुपुर्द।गुम मोबाइल मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे अन्य राज्यों से बरामद।

Related Articles

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र श्री हेमंत चौहान के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी सिंगरौली के नेतृत्व में, सायबर सेल प्रभारी उनि श्री पवन सिंह एवं थाना/चौकी टीमों द्वारा विगत 03 माह में कुल 445 गुम मोबाइल फोन कुल कीमती ₹ 89,00,000 की सफल रिकवरी कराई गई है, जिसमें से 375 गुम मोबाईल थाना से वितरित किये जा चुके है।

सिंगरौली पुलिस द्वारा CEIR PORTAL के माध्यम से गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए वर्ष की शिकायतों का सफल निराकरण किया गया है। जिन गुम मोबाइलो का उपयोग सिंगरौली सहित देश के विभिन्न राज्यों में किया जा रहा था, उन्हें सायबर सेल एवं थाना/चौकी की टीमों द्वारा तकनीकी ट्रेसिंग से बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोनों में वन प्लस, सेमसंग, रेडमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी, नार्जो, टेक्नो, मोटोरोला, पोको, हॉनर, नथिंग, इनफिक्स, आइटेल जैसी नामी कंपनियों के मंहगे स्मार्टफोन शामिल हैं।

CEIR PORTAL का परिचय एवं लाभ* – दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक घर बैठे ही अपने गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

शिकायत प्रक्रिया (Process of Complaint):गूगल ब्राउज़र पर ceir.gov.in सर्च करें।Block Stolen/Lost Mobile विकल्प का चयन करें।आवश्यक विवरण भरें (Fill Complete Form)।मोबाइल की बिल/थाना शिकायत की प्रति तथा पहचान पत्र की फोटो अपलोड करें।गुम मोबाइल में उपयोग की जा रही सिम को बंद कर, नई सिम लेकर उसका नंबर फॉर्म में दर्ज करें।ओटीपी प्राप्त कर उसे वेरिफाई करें।सेव कर शिकायत संख्या प्राप्त करें (Save)

सिंगरौली पुलिस की अपील-

“सिंगरौली पुलिस आमजन से अपील करती है कि ‘CEIR PORTAL’ का अधिकतम उपयोग करें। इससे न केवल आपका कीमती समय बचेगा, बल्कि आपकी शिकायतों का शीघ्र निराकरण कर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही संभव हो सकेगी।

”“सिंगरौली पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प”

Oplus_131072

Show More
Back to top button