मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बैंकिंग न्यूज़,,, गुमशुदा की तलाश बड़वानी से पति-पत्नी लापता पुलिस ने जारी की तलाश।पांढुर्ना क्षेत्र में कम बारिश से किसान संकट में, राहत की जगह किसानों पर ही कार्यवाही की तैयारीआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात,,,देवचंद कॉलेज अर्जुन नगर च्या वतीने आयोजित शिवाजी विद्यापीठ अंतर विभागीय वेटलिफ्टिंग स्पर्धा आज पार पडल्याकेंद्रीय विद्यालय एवं कन्या शिक्षा परिसर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया गया जिला स्तरीय भव्य उद्घाटन960, करोड़ के महंगे इंजेक्शन के लिये जुझ रही 3वर्षीय अनिका मदद की गुहारछात्र शिक्षक घोटाला शिक्षक ने फर्जी तरीके से कर दिया छात्रको पास।जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।बैंकिंग न्यूज़,,, गुमशुदा की तलाश बड़वानी से पति-पत्नी लापता पुलिस ने जारी की तलाश।पांढुर्ना क्षेत्र में कम बारिश से किसान संकट में, राहत की जगह किसानों पर ही कार्यवाही की तैयारीआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात,,,देवचंद कॉलेज अर्जुन नगर च्या वतीने आयोजित शिवाजी विद्यापीठ अंतर विभागीय वेटलिफ्टिंग स्पर्धा आज पार पडल्याकेंद्रीय विद्यालय एवं कन्या शिक्षा परिसर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया गया जिला स्तरीय भव्य उद्घाटन960, करोड़ के महंगे इंजेक्शन के लिये जुझ रही 3वर्षीय अनिका मदद की गुहारछात्र शिक्षक घोटाला शिक्षक ने फर्जी तरीके से कर दिया छात्रको पास।जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :वायरल वीडियो की जांच शुरू, युवक बोला— कानून को चुनौती देना मकसद नहीं था

हमीरपुर :वायरल वीडियो की जांच शुरू, युवक बोला— कानून को चुनौती देना मकसद नहीं था
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर (हमीरपुर)। क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में कथित रूप से लकड़ी परिवहन को लेकर आपत्तिजनक अंदाज में बातें कही गई हैं। हालांकि, इस समाचार पत्र द्वारा वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जाती है।जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लकड़ी के कारोबार को लेकर पहले से चर्चाएं होती रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने जांच प्रारंभ कर दी है।क्षेत्रीय वन अधिकारी सुमेरपुर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच वन दरोगा को सौंपी गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।वहीं, वीडियो अपलोड करने वाले युवक से बातचीत में उसने बताया कि उसने विभिन्न स्थानों के कुछ वीडियो संकलित कर अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपलोड किए थे। युवक का कहना है कि उसका उद्देश्य किसी भी प्रकार से कानून, वन विभाग अथवा प्रशासन को चुनौती देना या किसी अवैध गतिविधि को बढ़ावा देना नहीं था। उसने कहा कि यदि उसके वीडियो से किसी प्रकार की गलत धारणा बनी है तो वह खेद व्यक्त करता है। वन विभाग की ओर से उसे भविष्य में इस प्रकार की सामग्री पोस्ट करते समय सावधानी बरतने और ऐसे कृत्यों से बचने की हिदायत दी गई है।फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।