मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली: राजस्व अधिकारी सीमांकन नामांतरण और बंटवारा के प्रकरणों की करें नियमित मॉनिटरिंग: कलेक्टर

सिंगरौली: राजस्व अधिकारी सीमांकन नामांतरण और बंटवारा के प्रकरणों की करें नियमित मॉनिटरिंग: कलेक्टर
WhatsApp Facebook
पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज

सिंगरौली: राजस्व अधिकारी सीमांकन नामांतरण और बंटवारा के प्रकरणों की करें नियमित मॉनिटरिंग: कलेक्टर

सिंगरौली: समय-सीमा के बाहर न रहे कोई भी प्रकरण, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई।: कलेक्टर श्री गौरव बैनल।

राजस्व अधिकारी सीमांकन नामांतरण और बंटवारा के प्रकरणों की करें नियमित मॉनिटरिंग: कलेक्टर

सिंगरौली : कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए हैं कि सभी राजस्व अधिकारी सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा और सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि सीमांकन कार्य और बेदखली आदेशों के पालन के दौरान कोई भी व्यक्ति अवैधानिक रूप से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज कराई जाए। बैठक में राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, वहीं अपर कलेक्टर ने सीमांकन के प्रकरणों की गुणवत्ता की विशेष रूप से पुष्टि करने की बात कही।कलेक्टर  ने न्यायालयीन कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को अपनी अदालतों का नियमित निरीक्षण करने तथा “पटवारी दिवस” पर पटवारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा के बाहर कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए और निराकृत मामलों की गुणवत्ता की भी जांच की जाए। इसके साथ ही राजस्व अभिलेखों को दुरुस्त करने, डायवर्जन, जाति प्रमाण पत्र जारी करने तथा भू-अर्जन से संबंधित भुगतानों के मामलों का निराकरण शीघ्र अति शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर करने पर बल दिया गया।बैठक में किसान कल्याण और अन्य विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत शत-प्रतिशत ई-केवाईसी और फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य बैंकों के माध्यम से पूरा कराने हेतु विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। शासकीय भवनों के निर्माण के लिए भूमि आवंटन के प्रकरणों को जल्द पूर्ण करने तथा प्राकृतिक आपदा के मामलों में पात्र प्रभावित व्यक्तियों को समय पर राहत राशि वितरित करने की बात कही गई। मानसून को देखते हुए उन्होंने क्षेत्र के पुल-पुलियों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। अंत में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, मानव अधिकार आयोग, जनसुनवाई और सीएम हाउस से प्राप्त सभी आवेदनों व शिकायतों का पूरी संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए और कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।बैठक के दौरान अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर अखिलेश सिंह,संजीव पांडेय, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, देवसर सौरव मिश्रा, चितरंगी देवेंद्र द्विवेदी, माडा नंदन तिवारी, डिप्टी कलेक्टर माइकल तिर्की, सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।