

धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करकेंद टीओपी के पीछे स्थित जंगल में कथित रूप से अवैध कोयला डिपो संचालित किए जाने की सूचना सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कोयले का भंडारण और कारोबार किया जा रहा है। लोगों ने पुलिस एवं CISF को इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है!अब दिखना स्थानीय प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करती है