मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
ग्राम स्वराज समिति द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक गोष्ठी आयोजित कीडिंडोरी में जिला प्राचार्य, प्रधानाचार्य एवं जिला टोली की बैठक संपन्नभाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री मोहन यादव की बुद्धि भ्रष्ट हो गई हैलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — साउथ टाइटन और नितिन वॉरियर दोनों टीमें पहुंची क्रिकेट फाइनल में, कल होगा फाइनल मुकाबलामोहप परकोलेशन तालाब की बाढ़ रेखा तक अनधिकृत निर्माण; सूखे जैसी स्थिति में भी अवैध जल दोहन जारी, छह गांवों की जलापूर्ति और खेती पर संकट.गम कंस्ट्रक्शन के रिकॉर्ड में क्या छिपा है? फर्म का नाम सामने आया, अब सवाल कार्यादेश, बिल और भुगतान पर महेवा ब्लॉक की कथित आगम कंस्ट्रक्शन फर्म को लेहिम्मतपुर में मजदूरी के नाम पर लाखों का हिसाब! पोर्टल पर आंकड़ों की बारिश, अब जमीन पर उतरेगी जांच की आंच!#कन्नौज में 8 घंटे तक थमी रहीं सांसें! कीबस्ती: दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटीहमीरपुर :मझगवां थाने में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देशग्राम स्वराज समिति द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक गोष्ठी आयोजित कीडिंडोरी में जिला प्राचार्य, प्रधानाचार्य एवं जिला टोली की बैठक संपन्नभाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री मोहन यादव की बुद्धि भ्रष्ट हो गई हैलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — साउथ टाइटन और नितिन वॉरियर दोनों टीमें पहुंची क्रिकेट फाइनल में, कल होगा फाइनल मुकाबलामोहप परकोलेशन तालाब की बाढ़ रेखा तक अनधिकृत निर्माण; सूखे जैसी स्थिति में भी अवैध जल दोहन जारी, छह गांवों की जलापूर्ति और खेती पर संकट.गम कंस्ट्रक्शन के रिकॉर्ड में क्या छिपा है? फर्म का नाम सामने आया, अब सवाल कार्यादेश, बिल और भुगतान पर महेवा ब्लॉक की कथित आगम कंस्ट्रक्शन फर्म को लेहिम्मतपुर में मजदूरी के नाम पर लाखों का हिसाब! पोर्टल पर आंकड़ों की बारिश, अब जमीन पर उतरेगी जांच की आंच!#कन्नौज में 8 घंटे तक थमी रहीं सांसें! कीबस्ती: दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटीहमीरपुर :मझगवां थाने में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :अण्डरपास का काम अधूरा, बारिश में टूट सकता है दर्जनों गांवों का सम्पर्क

हमीरपुर :अण्डरपास का काम अधूरा, बारिश में टूट सकता है दर्जनों गांवों का सम्पर्क
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । इंगोहटा के पास रेलवे गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज का कार्य ठेकेदार की लापरवाही के चलते पिछले साढ़े चार माह से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया गया था, लेकिन कम संख्या में मजदूर लगाकर ठेकेदार फिर काम बंद कर चला गया। इससे क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है।ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शुरू होने पर इंगोहटा-अरतरा मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो सकता है। अधूरे निर्माण स्थल पर जलभराव होने से आवागमन ठप पड़ने की आशंका है। इससे किसानों और पशुपालकों को सबसे अधिक परेशानी होगी। खेतों तक ट्रैक्टर व अन्य वाहन नहीं पहुंच सकेंगे और मवेशियों को चरागाह तक ले जाना भी मुश्किल हो जाएगा। इंगोहटा समेत करीब आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित होने की संभावना है।ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार के पास कई निर्माण कार्य होने के कारण वह इस परियोजना पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा है। अन्य स्थानों की तरह यहां वैकल्पिक पक्का मार्ग भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। केवल कच्चा रास्ता छोड़ा गया है, जो बारिश में दलदल में तब्दील हो जाता है और वाहन फंस जाते हैं।ग्रामीण अशोक मिश्र, राम अवतार साहू, राजू अनुरागी, राघवेंद्र सिंह, रमेश सिंह और सज्जन तिवारी सहित दर्जनों लोगों ने जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।वहीं सहायक मंडल अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि दो-चार दिन में मजदूर वापस आ जाएंगे और निर्माण कार्य में तेजी लाकर अंडरब्रिज को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।