मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
श्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।श्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :कस्बे सहित क्षेत्र में निकला अलम का जुलूस जगह जगह हुआ भारी लंगर, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

हमीरपुर :कस्बे सहित क्षेत्र में निकला अलम का जुलूस जगह जगह हुआ भारी लंगर, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। पांचवी मोहर्रम पर कस्बे सहित क्षेत्र के गावों में अलम का जुलूस निकाला गया जिसमे जगह जगह भारी लंगर और डीजे पर मातमी धुनें बजती रहीं इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से लगा रहा। रविवार दोपहर बाद कस्बे के कजियाना स्थित फकीर अली पहलवान उर्फ़ गंधीगर के इमाम बाडे से अलम का जुलूस निकाला गया जो कजियाना, गदाई, मांदा, छोटा अलाव, डा. यादव के पीछे से होकर पुरवा मुहल्ला, चौधराना, सिजवहिया, हुसैनिया, कमराहा,पीरबाबा, बडा कसौडा,भुईयांरानी, छोटा कसौडा, वापस भुईयांरानी, चिकवा मुहल्ला, उपरौस, मराठीपुरा, कोतवाली गेट, जीजीआईसी के सामने से होकर मथुरा मंदिर, नेशनल चौराहा, गुडाही बाजार, वापस नेशनल चौराहा होकर अपने गंतब्य स्थान पर देररात सम्पन्न हुआ। इस दौरान जगह जगह पर डीजे में बजती मातमी धुनों ने माहौल को गमगीन कर दिया तो वहीं जगह जगह पर भारी लंगर, शीतल पेय और शरबत के साथ हुसैनी सबील लगाकर लोगों की सेवा की गई। जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से डटा रहा। उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, तहसीलदार शिखर मिश्रा, कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता और नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद स्वयं घूमघूम कर व्यवस्था देखते रहे जबकि नगरपालिका की टीम लगातार सफाई अभियान को लेकर मोर्चा संभाले रही। इसके अतिरिक्त कम्हरिया, मांचा, नरायच, भमौरा, गुसियारी, परछा, मदारपुर सहित अन्य गावों में भी जुलूस निकाले गए।