मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजनहमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमारतनथल में 26 सितंबर से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणीखेती-बाड़ी करने वाले माता-पिता की बेटी ने रचा सफलता का इतिहाससेवा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर मनावर से आगे बढ़ी बाइक यात्रामनावर पहुंची ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्राहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजनहमीरपुर :शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमारतनथल में 26 सितंबर से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणीखेती-बाड़ी करने वाले माता-पिता की बेटी ने रचा सफलता का इतिहाससेवा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर मनावर से आगे बढ़ी बाइक यात्रामनावर पहुंची ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :खूनी हाईवे को लेकर पोस्टर वार शुरू

हमीरपुर :खूनी हाईवे को लेकर पोस्टर वार शुरू
WhatsApp Facebook

खूनी हाईवे को लेकर पोस्टर वार शुरू सुमेरपुर हमीरपुर । खूनी हाईवे की वॉल पेंटिंग की मुहिम मुख्यालय से निकलकर हाईवे किनारे बसे गांवों तक आ पहुंची है। इस खूनी हाईवे के चौड़ीकरण कराने डिवाइडर बनाने की मांग को लेकर शुरू हुये आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए वॉल पेंटिंग की मुहिम शुरू की गई है। वॉल पेंटिंग में खूनी हाईवे से सावधान रहने के साथ रोड नहीं तो वोट नहीं कर ऐलान किया जा रहा है। मई माह में हुए खूनी हाईवे के आंदोलन के बाद आंदोलनकारियों ने अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए वॉल पेंटिंग से लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। मुख्यालय के बाद अब हाईवे किनारे बसे कुडौंरा और नारायणपुर गांव में तीन-तीन मुख्य जगहों पर वॉल पेंटिंग कराकर इस खूनी हाईवे के प्रति सावधान किया गया है। इस वॉल पेंटिंग में लिखा गया है यह मौत की सड़क है, जनप्रतिनिधियों को नहीं आपकी सुरक्षा की चिंता, अपनी सुरक्षा स्वयं करें, रोड नहीं तो वोट नहीं का ऐलान किया गया है। कुडौंरा नारायनपुर के बाद अब कस्बे में वॉल पेंटिंग करने की तैयारी है। इसके बाद इंगोहटा, मौदहा, मकरांव, नरायच, छिरका, गहबरा चौकी में वॉल पेंटिंग कराई जाएगी।

खूनी हाईवे को लेकर पोस्टर वार शुरू