
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
भाजपा सोशल मीडिया विभाग जिला पांढुर्णा की जिला कार्यकारिणी घोषित ,नए कार्यकर्ताओ को मिली भाजपा का पक्ष रखने की अहम जिम्मेदारी
पांढुर्णा। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग के संगठनात्मक विस्तार के तहत आज जिला संयोजक रितेश कामडे ने कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी के निर्देशानुसार,भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड की अनुशंसा तथा सोशल मीडिया विभाग के संभाग प्रभारी आदित्य शर्मा की सहमति से की ।

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि, “सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई। सोशल मीडिया विभाग जन सामान्य तक अपनी बात रखने का सबसे असरदार एवं आसान माध्यम है। हमें हर बूथ तक अपनी डिजिटल उपस्थिति को मजबूत करना है। मुझे भरोसा है कि रितेश कामडे के नेतृत्व में यह पूरी टीम पूरी निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी को निभाएगी।”
भाजपा सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक रितेश कामडे ने नए दायित्वों की घोषणा करते हुए बताया कि संगठन को डिजिटल मंच पर और अधिक मजबूत ,प्रभावशाली व सक्रिय बनाने के लिए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित की गई नई कार्यकारिणी की सूची इस प्रकार है:
जिला सह-संयोजक:
शिवम जानभोर
डिम्पल मालवी
रामाकृष्णा धुर्वे
यश मुरमकर
जिला सोशल मीडिया सदस्य:
प्रविण नाहर
आदित्य सुपारे
हर्षल भुते
नरेश घाघरे
गौतम माहौरे
विशाल साहू
बधाई एवं शुभकामनाएँ:
जिला संयोजक रितेश कामडे सहित वरिष्ठ नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि सभी नए पदाधिकारी पार्टी की रीति-नीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
