मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरमंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टर
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली: सनातन रक्षा मंच ने विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।

सिंगरौली: सनातन रक्षा मंच ने विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।
WhatsApp Facebook

सिंगरौली: सनातन रक्षा मंच ने विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।

सिंगरौली: सनातन रक्षा मंच के बैनर तले जिले में बढ़ती नशाखोरी, अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार, लव जिहाद, लैंड जिहाद, गौ-तस्करी, धर्मांतरण, अवैध कबाड़खानों, सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री के प्रसार, स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित अवैध गतिविधियों तथा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

सनातन रक्षा मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन धर्म संरक्षण, गौ संरक्षण एवं राष्ट्र संरक्षण के उद्देश्य से कार्य करता है तथा समाज में बढ़ रही विभिन्न आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों को लेकर लगातार जनजागरण अभियान चला रहा है। मंच का आरोप है कि जिले में अवैध शराब, गांजा, अफीम, चरस, हिरोइन एवं अन्य नशीले पदार्थों का कारोबार युवाओं को नशे की ओर धकेल रहा है, जिससे चोरी, मारपीट, सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य अपराधों में वृद्धि हो रही है।

ज्ञापन में मांग की गई कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं गिरोहों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लरों की नियमित जांच कर अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।सनातन रक्षा मंच ने पुलिस प्रशासन से सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया।

संगठन ने कहा कि वह समाज हित एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है।