A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :एक बार फिर गर्मी ने दिखाए तेवर, तालाब और नदियाँ बनी सहारा

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । मंगलवार को सुबह से ही मौसम ने तल्ख तेवर दिखाये। गर्मी से बेचैन होकर लोग तालाब, नदी में जाकर नहाने को मजबूर हुए। लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और तेज हवाओं के साथ हुई। इससे लोग परेशान रहे।मौसम एक बार फिर तल्ख तेवर दिखाने लगा है। मंगलवार को सुबह से ही लोग गर्मी उमस के कारण पसीने पसीने हो रहे थे। गर्मी उमस से बचने के लिए लोग तालाब नदियों में नहाते नजर आए। वही दोपहर 1:00 बजे मौसम ने अचानक पलटी मारी और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने उमस को और बढ़ा दिया। इसी बीच कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई। शाम तक लोग गर्मी उमस से परेशान रहे।

Show More
Back to top button